Betul Samachar : मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा पर किया छात्रों को जागरूक

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Samachar : मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा पर किया छात्रों को जागरूक

Contents
Betul Samachar : मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा पर किया छात्रों को जागरूकशक्ति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजितमहिलाओं के लिए बने नए कानून की दी जानकारीविजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता सेमिनार संपन्नमानसिक रोगों के लक्षण एवं उपचार की दी जानकारीछात्राओं ने नाटक का किया मंचनबैतूल बाजार में विराजित शिव पार्वती एवं भगवान राम की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्रजय भोले शुलपाणी भक्त मंडल के सदस्य प्रतिदिन कर रहे पूजा-अर्चनानवमी तिथी पर होगा भंडाराविशाल भंडारा संपन्न, हजारो भक्तों ने लिया प्रसादी लाभबैतूल। सार्वजनिक श्री नवदुर्गा उत्सव समिति राजेन्द्र वार्ड के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार सिंह पर सवार मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा की स्थापना की गई है। जिसका बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ ले रहे हैं और रोज सुबह शाम होने वाली महा आरती में शामिल हो रहें हैं। आयोजन समिति के पुष्पराज मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। समिति ने सभी से दर्शन लाभ लेने का आग्रह किया है।

बैतूल। “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने महिला सुरक्षा पर छात्रों को जागरूक किया गया। बैतूल पुलिस द्वारा 3 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक चलाए जा रहे “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के अंतर्गत, बैतूल के पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने गुरुवार को जे.एच कॉलेज बैतूल में स्वयं उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बालिकाओं और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया और छात्रों को बताया कि किस प्रकार वे समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए उन्हें “मैं हूं अभिमन्यु” लिखी टी-शर्ट भेंट की और अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शालिनी परस्ते और पुलिस स्टाफ भी उपस्थित थे।

अभियान के अंतर्गत चौकी प्रभारी दामजीपुरा और चौकी प्रभारी दुनावा ने अपने-अपने क्षेत्रों में आम नागरिकों, छात्रों और छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने पेपंलेट और पोस्टर वितरित कर इस अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बालकों और जनता को यह भी बताया कि किस तरह वे अपने साथ पढ़ने वाली साथी बालिकाओं और समाज में उपस्थित महिलाओं का सम्मान कर सकते हैं, विपरीत परिस्थितियों में सुरक्षित माहौल प्रदान कर सकते हैं, और उन्हें समानता का दर्जा दिला सकते हैं। “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के तहत, बैतूल पुलिस द्वारा इस जागरूकता अभियान को और भी प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।

शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

बैतूल। एकीकृत बाल विकास परियोजना बैतूल ग्रामीण द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी के मार्गदर्शन में शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई में “शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम” आयोजित किया गया। सर्वप्रथम क्षेत्रीय जनपद सदस्यों, संस्था के प्राचार्य श्री पंडाग्रे, परियोजना अधिकारी श्री निरंजन सिंह डोडवे, अतिथियों द्वारा मां सरस्वती तथा भगवान विश्वकर्मा के छाया चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता तथा महिला सम्मान पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

परियोजना अधिकारी ने 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित इस शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को समय प्रबंधन व प्रेरणादायी पुस्तकों को पढ़ने हेतु समझाइश भी दी गई। वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी प्रशासक श्रीमती अर्चना तिवारी द्वारा सकारात्मक सोच रखना, अपना लक्ष्य निर्धारण करने व मोबाइल का उपयोग अपने ज्ञान व कौशल को बढ़ाने हेतु सलाह दी गई।

महिलाओं के लिए बने नए कानून की दी जानकारी

लीगल एडवाइजर मीरा रघुवंशी ने महिलाओं व बालिकाओं के लिए बनाए गए नए कानून की जानकारी दी गई। प्राचार्य श्री पंडाग्रे द्वारा बालिकाओं को स्वावलंबी बनने व सकारात्मक रहने हेतु प्रेरित किया। इसके अलावा साइबर क्राइम तथा वन स्टॉप सेंटर, पोक्सो एक्ट महिला, हेल्पलाइन व चाइल्ड हेल्पलाइन की भी जानकारी दी गई।

विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बालिकाओं ने महिला सुरक्षा सम्मान विषय पर पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में कुल 48 बालिकाओं ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर नेहा इवने, द्वितीय स्थान पर अर्पिता वरकड़े और अंकित काकोड़िया व तृतीय स्थान पर बबली व अमृता आहके रही। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता सेमिनार संपन्न

बैतूल। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय के नवीन भवन में गुरुवार को मानसिक समस्या से ग्रस्त व्यक्ति के देखभाल कर्ताओं हेतु जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में 43 मरीज की मानसिक जांच एवं स्क्रीनिंग और परामर्श दिया गया।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जगदीश घोरे ने बताया कि इस वर्ष की थीम कार्य स्थल में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का समय है। डॉ.घोरे ने बताया कि आज के समय में हम कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव में कार्य करते हैं, जिससे शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर होने का जोखिम रहता है। ऑफिस में काम करने वाले लोगों में मानसिक स्वास्थ्य विकारों के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और इसी वजह से आत्महत्या के मामले भी सामने आ रहे हैं। हमें अपने और अपने परिवार के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये उचित जीवन शैली को व्यवहार में लागू करना चाहिये।

मानसिक रोगों के लक्षण एवं उपचार की दी जानकारी

नोडल अधिकारी डॉ.संजय खातरकर ने मानसिक रोगों के लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तनाव, उदासी, घबराहट, चिंता, क्रोध, चिड़चिड़ापन, लोगों के साथ मिलने जुलने में कमी आदि मानसिक रोग के लक्षण है। ऐसी स्थिति में रोगी शराब, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट आदि का सहारा लेते हैं। इससे स्थिति दिनों दिन बिगड़ती चली जाती है। ऐसे मानसिक रोगी जिला चिकित्सालय के मनकक्ष में आकर इलाज कर सकते हैं। ऐसे रोगी टेली मानस टोल फ्री नंबर 14416 व 18008914416 पर 24 घंटे कॉल कर मानसिक एवं भावनात्मक समस्या का समाधान ले सकते हैं।

Advertisements

छात्राओं ने नाटक का किया मंचन

जागरूकता सेमिनार में ओम आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल भारत भारती जामठी के छात्र-छात्राओं द्वारा नाटक के माध्यम से मानसिक रूप से ग्रसित होने पर एक विद्यार्थी, परिवार में पत्नी एवं घर से बाहर कार्य कर रही महिला जो कि मानसिक रूप से ग्रसित है के प्रति घर वालों एवं बाहर वालों के असहयोगात्मक व्यवहार की प्रस्तुति की गई। साथ ही यह बताया गया कि मानसिक रूप से ग्रसित लोगों से बातचीत करें। उन्हें लोगों के सहयोगात्मक व्यवहार की अत्यंत आवश्यकता है। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सेमिनार में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.रेणुका गोहिया, आरएमओ डॉ.रूपेश पदमाकर, डॉ.वीरेन्द्र शाह प्राचार्य, डॉ.संदीप पाटिल ओम आयुर्वेदिक कॉलेज, उप जिला मीडिया अधिकारी महेशराम गुबरेले, प्रभारी परिवार कल्याण शाखा भगत सिंह उइके, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट मनकक्ष ममता सोने, नर्सिंग ऑफिसर, सुलोचना पवार एवं ओम आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

बैतूल बाजार में विराजित शिव पार्वती एवं भगवान राम की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

जय भोले शुलपाणी भक्त मंडल के सदस्य प्रतिदिन कर रहे पूजा-अर्चना

बैतूल। जय भोले शुलपाणी भक्ति मंडल द्वारा बैतूल बाजार के राजेंद्र वार्ड में विराजित शिव पार्वती एवं भागवान राम की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिमा को देखकर लोग कलाकार के हुनर की जबरदस्त प्रशंसा कर रहे हैं। यहां आने वाले भक्तों की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची हुई है। भक्तों का कहना है कि प्रतिमा को देखने के बाद प्रतिमा से नजरें नहीं हटती। प्रतिमा से बरसती करुणा और मुस्कुराहट लोगों को अपनी ओर खींच रही है। दर्शन करने वाले भक्तों के लिए मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
मंडल के सदस्यों ने बताया कि जय भोले शुल्पाणी भक्त मंडल ने बैतूल बाजार में अपनी आकर्षक सजावट और खास प्रतिमा के लिए एक अलग पहचान बनाई है। बैतूल बाजार में राम राज्य की तर्ज पर की गई साज-सज्जा को देखने बैतूल बाजार सहित आस पास से भक्तजन बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस वर्ष 12 अक्टूबर को दशहरा उत्सव पर मंडल द्वारा रोचक झांकी हेतु लोगों में उत्सुकता व्याप्त है।

नवमी तिथी पर होगा भंडारा

मंडल के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि उत्सव का समापन नवमी तिथि पर हवन-पूजन तथा भंडारे के साथ किया जाएगा। मंडल समिति द्वारा सभी भक्त जनों से अधिक से अधिक संख्या में हवन-पूजन कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रसादी लेने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि जय भोले शुलपाणी भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा विगत 10 वर्षों से नगर में भगवान भोलेनाथ के साथ मां पार्वती जी की प्रतिमा स्थापित की जाती है। विगत वर्ष दशहरा उत्सव पर सनातन सेना द्वारा मंडल द्वारा बनाई झांकी चंद्रयान-3 को  प्रथम स्थान दिया गया था।

विशाल भंडारा संपन्न, हजारो भक्तों ने लिया प्रसादी लाभबैतूल। सार्वजनिक श्री नवदुर्गा उत्सव समिति राजेन्द्र वार्ड के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार सिंह पर सवार मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा की स्थापना की गई है। जिसका बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ ले रहे हैं और रोज सुबह शाम होने वाली महा आरती में शामिल हो रहें हैं। आयोजन समिति के पुष्पराज मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। समिति ने सभी से दर्शन लाभ लेने का आग्रह किया है।

 

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements