जुआ खेलते हुए दस जुआरी चढ़े बैतूल पुलिस के हत्थे

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

जुआ खेलते हुए दस जुआरी चढ़े बैतूल पुलिस के हत्थे


बैतूल। बैतूल बाजार पुलिस ने हार-जीत पर दांव लगा रहे दस लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा, जिस पर कार्यवाही भी की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल बाजार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुनील बुनकर रामनगर बैतूल वाला गोराखार बघोली के मोक्षधाम के आगे जुआ खिला रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने अपने दल- बल के साथ मोक्षधाम बघोली पहुंचे। जिनमें निरीक्षक एआर खान, निरीक्षक एबी मर्सकोले, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक अजय बरवडे, आरक्षक दुर्गेश, नितिन, मयूर, नीरज पान्डे, सुरेन्द्र सैनिक महेन्द्र उपस्थित आये मौके पर पहुंच सूचना को सही पाया।

घेराबंदी कर पकड़ा आरोपियों को

घेराबंदी कर फड लगाकर ताश पत्तो पर रूपये लगाकर हार जीत का खेल खेल रहे 10 व्यक्तियो को रंगे हाथ जुआ रेड कर फड से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। सभी जुआ खेल रहे आरोपियों से नाम पते पूछे जाने पर अपने उन्होंने सुनील बुनकर निवासी रामनगर गंज, दीपक निवासी गंज, राहुल वागदे निवासी गेन्दा चौक, अजय गंगारे निवासी जोगली, नरेन्द्र राठौर निवासी खेडी, लोकेश चौहान निवासी बडोरा, शिव शंकर कुम्हारे दनोरा, हेमराज निवासी रमली, पवन मेहरा निवासी दनोरा, राहुल निवासी गर्ग कालोनी बताया।

सभी आरोपियों से किया ये जप्त

वही जुआ खेल थे सभी आरोपियों से फड से कुल रकम एक लाख रूपये नगद तथा तलाशी पर 5 हजार 270 रूपये नगद एवं 9 मोबाईल एंड्रायड कीमत एक लाख रूपये, एक मोबाईल कीपेड कीमत दो हजार, दो फोरव्हील वाहन कीमत 6 लाख रूपये, एक प्लास्टिक का फट्टा एवं 6 नग ताश की गड्डी एकात जगह में स्वतंत्र साक्षी न होने पर साक्षी आरक्षक नीरज व आरक्षक सुरेन्द्र के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

Advertisements

इस तरह कुल 8 लाख 7 हजार 270 रूपये का जुआ खेलते पाये जाने का कृत्य 13 जुआ एक्ट की परिधि में आने से आरोपियो को विधिवत समक्ष गवाह गिरफ्तार किया गया। आरोपियों का जुर्म जमानती पाये जाने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। बाद थाना वापस आकर जप्तशुदा माल एचसीएम सुपुर्द किया। आरोपियों के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements