राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा प्रारंभ बैतूल के खिलाड़ी करेंगे शिरकत
बैतूल। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम शहर में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय प्रतिस्पर्धाओ का आयोजन 10 से 14 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। जिसमे बैतूल जिले के मानसरोवर द स्कूल के छात्र अंडर 17 बालक वर्ग में विवेक सरले और बालिका वर्ग में निधिका सोनवे और अंडर 14 वर्ग में बालक नवीन जितपुरे और सुमित सिसोदिया का सॉफ्टबॉल में राज्य स्तर के लिए चयनित हुए है।

मानसरोवर विद्यालय समिति के चेयरमैन डॉ.विनय सिंह चौहान, उपाध्यक्ष लीलाराम सरले, सचिव पंकज साबले, कोषाध्यक्ष अन्नू जसूजा, संयुक्त सचिव पुष्पलता साबले,समिति सदस्य रेखा जसूजा, मनोरमा चौहान, आरती सरले एवं सभी स्टाफ ने छात्र को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। खेलो के दौरान स्पोर्ट्स टीचर अंकित भिकोंडे और अस्मिता कुम्भारे मेडम द्वारा छात्र को गाइडेंस दिया गया।
