सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में बैतूल को मिला ए ग्रेड

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में बैतूल को मिला ए ग्रेड


बैतूल। सीएम हेल्पलाइन की मासिक ग्रेडिंग माह अगस्त 2024 में बैतूल जिले ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विगत 8 माह से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के कुशल मार्गदर्शन और सतत मॉनिटरिंग के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों की कड़ी मेहतन का परिणाम रहा है कि बैतूल जिला सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में द्वितीय स्थान पर रहा।

Contents

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज जिले की शिकायतों का 82.55 प्रतिशत संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर बैतूल जिले ने ए ग्रेडिंग प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि जिले का संतुष्टि प्रतिशत भी प्रदेश के अन्य जिलों से उत्कृष्ट रहा है।

सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में सम्मिलित विभागों में से 44 विभागों द्वारा सकारात्मक निराकरण किया जाकर ए ग्रेडिंग प्राप्त की है। सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं प्रदेश में जिला अव्वल आने पर कलेक्टर सूर्यवंशी ने जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी है।


उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम परीक्षा में शामिल होंगे जिले के 50 हजार नवसाक्षर

बैतूल। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 22 सितंबर 2024 को जिले के सभी सामाजिक चेतना केंद्रों पर सुबह 10 से सायं 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जिले के लगभग 50 हजार नवसाक्षर शामिल होंगे। साक्षरता मूल्यांकन 150 अंकों का होगा, जिसमें पढ़ना 50 अंक, लिखना 50 अंक एवं अंकगणित 50 अंकों के प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक विषय में पास होना अनिवार्य है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रदेश में साक्षरता की दर बढ़ाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वयस्क, जिन्होंने औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं की है उन्हें साक्षर करने के लिए उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम वर्ष 2022 से मार्च 2027 तक संचालित किया जा रहा है।  साक्षरता अभियान के तहत जिले के करीब 61 हजार 992 असाक्षरों को साक्षर किया जा चुका है।

सत्र 2024-25 में जिले से 93508 असाक्षरों को परीक्षा में किया जाएगा शामिल

परियोजना समन्वयक जितेंद्र कुमार भनारिया ने बताया कि सत्र 2024-25 में जिले से 93508 असाक्षरों को परीक्षा में शामिल किया जाना है। परीक्षा के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर सूर्यवंशी के निर्देशानुसार व्यापक तैयारियां की गई है।

अक्षर साथियों एवं विभिन्न संगठनों को सौंपी जिम्मेदारी
जिला परियोजना समन्वयक भनारिया ने बताया कि इन निरक्षरों को साक्षर करने के लिए अक्षर साथियों विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संगठनों तथा संस्थाओं एवं व्यक्तियों का सहयोग लिया जा रहा है, जिन्हें अक्षर साथी का नाम दिया गया है।

जिले में सर्वे कर असाक्षरों को किया जा रहा चिन्हित

परीक्षा तिथि को परीक्षार्थी अपने सुविधानुसार परीक्षा केंद्र में आकर परीक्षा दे सकेगा। परीक्षा 3 घंटे की होगी। जिले में असाक्षरों को चिन्हित करने हेतु सर्वे कार्य किया जा रहा है। बैतूल जिले में लगभग 108000 असाक्षरों की चिन्हित करके उनका पंजीयन एनआइएलपी एप पर किया गया है। परीक्षा व्यवस्थित रूप से संपन्न हो इस हेतु जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर बने कंट्रोल के माध्यम से परीक्षा की निगरानी की जाएगी। नवभारत साक्षरता अभियान से जुड़े अधिकारियों के द्वारा परीक्षा के दौरान सघन मॉनिटरिंग की जाएगी।


ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में कपड़ा छूटने के मामले की जांच के लिए जिला स्तरीय टीम गठित

बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविकांत उइके ने बताया कि सीजर ऑपरेशन के दौरान जंबाड़ा निवासी श्रीमती गायत्री पति श्री विजय रावत के पेट में कपड़ा छोड़ दिए जाने का मामला 18 सितंबर को सामने आया था। इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय जिला स्तरीय टीम गठित की गई है, जो 7 दिवस में जांच कर वास्तविक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

क्षेत्रीय संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल से गठित टीम में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. नीरा चौधरी एवं उनके दल द्वारा सूक्ष्मता एवं गहराई से जांच की जा रही है। भोपाल के दल द्वारा ऑपरेशन करने वाले चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ से बयान लिये जा रहे हैं एवं संबंधित निजी चिकित्सालय, जहां कि पीड़ित महिला को भर्ती कराकर ऑपरेशन के पश्चात कपड़ा निकाला गया वहां के चिकित्सक एवं स्टाफ से भी बयान लिये जाकर जांच की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.उइके ने बताया कि चिकित्सीय कारणों से प्रकरण की संपूर्ण जांच में थोड़ा समय लगेगा। महिला के जिला चिकित्सालय में भर्ती होने के उपरांत से वर्तमान में हुए ऑपरेशन के बीच की समयावधि के एक-एक तथ्यों की विस्तृत जांच की जाएगी। इसलिए बिना जांच के किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना कठिन होगा। प्रकरण की बिन्दुबार जांचों के उपरांत ही वस्तुस्थिति से जनसामान्य को अवगत कराया जा सकेगा।


जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा योजना शिविर संपन्न

बैतूल। जिला चिकित्सालय के एआरटी सेंटर में शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा योजना शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविकांत उइके, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.ए.के. बारंगा द्वारा भगवान धन्वंतरि जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविकांत उइके ने बताया कि यह शिविर राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं जिला एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत जिले के पीएलएचआईवी मरीज के साथ रह रहे सदस्यों एवं मरीज को भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जितनी भी हितग्राही मूलक योजनाएं चलाई जा रही है, पात्र होने पर समस्त विभाग की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

एचआईवी एड्स की दी जानकारी

उन्होंने एचआईवी एड्स के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए जिला चिकित्सालय बैतूल से प्राप्त होने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।  साथ ही अन्य विभागों से पीएलएचआईवी मरीज को मिलने वाले लाभ किस प्रकार प्राप्त किये जा सकते है बताया गया।

एआरटी काउंसलर सह डाटा मैनेजर दिनेश भावरकर द्वारा उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी एवं पीएलएचआईवी सदस्यों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी एवं एआरटी सेंटर द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया। शिविर में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश परिहार, चिकित्सा अधिकारी डॉ.छत्रपाल सिंह पवार, जिला विधिक सेवा अधिकारी सोमनाथ राय, जिला श्रम विभाग दीपिका जिवतोडे उपस्थित रहे।


स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्रामों में स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न हुए

बैतूल। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-2 अंतर्गत जिले में स्वच्छता ही सेवा-2024 एक पखवाड़े के रूप में 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। अभियान के तहत 20 सितंबर को जिले के 119 ग्रामों में श्रमदान की गतिविधि आयोजित की गई तथा 206 सार्वजनिक स्थलों को साफ एवं स्वच्छ स्थलों में परिवर्तित किया गया। स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम पर यह अभियान तीन प्रमुख स्तंभ स्वच्छता की भागीदारी, संपूर्ण स्वच्छता एवं सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

जनभागीदारी एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग से बुधवार को 196 स्कूलों में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को अपने परिवेश, कार्यस्थल, स्कूल, छात्रावास, आंगनवाड़ी केन्द्र एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ एवं स्वच्छ रखे जाने के लिए प्रेरित किया गया।


स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्रामों में स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न हुए

बैतूल। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-2 अंतर्गत जिले में स्वच्छता ही सेवा-2024 एक पखवाड़े के रूप में 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। अभियान के तहत 20 सितंबर को जिले के 119 ग्रामों में श्रमदान की गतिविधि आयोजित की गई तथा 206 सार्वजनिक स्थलों को साफ एवं स्वच्छ स्थलों में परिवर्तित किया गया। स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम पर यह अभियान तीन प्रमुख स्तंभ स्वच्छता की भागीदारी, संपूर्ण स्वच्छता एवं सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

Advertisements

रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

जनभागीदारी एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग से बुधवार को 196 स्कूलों में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को अपने परिवेश, कार्यस्थल, स्कूल, छात्रावास, आंगनवाड़ी केन्द्र एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ एवं स्वच्छ रखे जाने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements