Betul Samachar : नकली नोट बनाकर बाजार में चलाता था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Samachar : नकली नोट बनाकर बाजार में चलाता था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार


बैतूल। आमला में नकली नोट बनाकर बाजार में चलाते हुये शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बैतूल सिद्धार्थ छौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुलताई एस पी.सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस थाना आमला द्वारा आमला कस्वे में 100 रू. के नकली नोट चलाते हुये आरोपी मोहन मालवीय मालवीय निवासी ग्राम अमनी थाना आमला को रंगे हाथो पकड़ा।

-Betul Fake Note News

उसके पास से 100 रू. के आठ नकली(कुटरचित) नोट बरामद हुये, जो कि भारतीय मुद्रा का कुटकरण एवं कुटरचित मुद्रा को असली मुद्रा के रूप मे चलाने का अपराध प्रथम दृष्टया पाया जाने पर उपरोक्त नकली नोटो को जप्त कर अपराध क्र. 845/23 धारा 489 (ख), 498 (ग) भादवि पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया है।

आरोपी से पूछताछ के उपरांत प्राप्त जानकारी के अनुसार रतेडा रोड आमला स्थित उसके किराये के घर से 100 रू के 2 अन्य नकली नोट, 200 रू के नोटो की 3 छायाप्रतिया, केनन कम्पनी का प्रिंटर जेबीएन कम्पनी का कम्प्युटर, की-बोर्ड माउस एवं नोट छापने के लिये फोटोकापी वाले ए4 साइज के कागज जिनमे से कुछ नोटो के आकार मे कटे हुये है बरामद किये गये।

Advertisements

आरोपी से बरामद समस्त नकली नोट कुल कीमत 1000 रू का सीरियल नम्बर समान है, आरोपी के द्वारा बताया गया कि युटयुब पर सर्च करके उसने फोटोकापी वाले कागज पर नकली नोट के प्रिंट निकाले थे साथ ही बताया कि यदि 100-100 के नोट चल जाते तो 200 और 500 के नोट भी छापकर चलाता था।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements