Chhindwara Samachar : LDM की अध्यक्षता मै बैंकर्स की बैठक संपन्न
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। जनपद पंचायत जुन्नारदेव के सभा कक्ष में बैंकर्स की BLBC बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड जुन्नारदेव के सभी बैंक प्रबंधक उपस्थित हुए बैठक में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आजीविका गतिविधियों हेतु मुद्रा लोन, स्व सहायता समूह सीसीएल, टंट्या मामा लोन के प्रकरणों पर शत प्रतिशत केस वितरण करने के लिए निर्देशित किया।

इस अवसर पर जिले से एलडीएम, NRLM से DM माइक्रो फाइनेंस निर्मल कटरे जी,सीईओ रश्मि चौहान, आजीविका मिशन विकास खंड प्रबंधक मनोज पटेल एवं जुन्नारदेव दमुआ के सभी बैंक प्रबंधक उपस्थित थे।
