साथ चाहिए तो आचार संहिता से पूर्व आदेश जारी करो
आजाद अतिथि शिक्षक संघ ने वादा निभाओ मांग पत्र सौंपा
बैतूल। आजाद अतिथि शिक्षक संघ के द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर बैतूल को वादा निभाओ मांग पत्र सौंपा जाएगा।
ज्ञापन सौंपने से पूर्व जिले से बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक कर्मचारी भवन से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस संबंध में संघ के प्रदेश अध्यक्ष केसी पंवार, ने बताया कि एक माह पूर्व 2 सितम्बर को अतिथि शिक्षक महापंचायत के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणा का अभी तक आदेश जारी नहीं हुए हैं। पत्र में कहा गया है कि आचार संहिता से पूर्व आदेश जारी किए जाते हैं तो प्रदेश के 70 हजार अतिथि शिक्षक और उनका परिवार आपके साथ है।
यह है मांगें
अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर अतिथि शिक्षकों की विभागीय परीक्षा आयोजित करने के आदेश जारी किए जाएं, अतिथि शिक्षकों का 12 माह का अनुबंध किया जाए और वर्तमान में प्रमोशन और स्थानांतरण प्रक्रिया से बाहर न करते हुए रिक्त पदों में वरियता के आधार पर रखा जाए, अतिथि शिक्षकों को शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाए, अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक दिए जाए।

यह थे मौजूद
इस अवसर पर महासचिव प्रतीमा जोशी, प्रदेश संयोजक भारती सोनी, संभारीय अध्यक्ष शिव छेरकी, जिला अध्यक्ष प्रमोद जागरे, ब्लाक अध्यक्ष यमन जाधव, उपाध्यक्ष सौरभ लौकरे, ब्लाक अध्यक्ष मनोज सातनकर, कैलाश पाटील, सुरेश पंवार, सतीष सिंगारे, संतोष कौशिक, हेमु देशमुख, राजू आठनेर, मोहनलाल सूर्यवंशी, वामनराव सराटकर, सुजीत इवने, नारायण हुरमाड़े, सियाराम इवने, गंगोत्री पंवार, योगेश सिसोदिया, तापीदास ठानेकर, प्रकाश बिंजवे सहित संघ के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।
