पीएमआरएस अंतर्गत जागरूकता शिविर संपन्न
बैतूल। शासकीय आईटीआई बैतूल में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर सहायक प्रबंधक डीआईसी नासिर अंसारी के आतिथ्य में और प्राचार्य केशव सातपुते की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

शिविर में छात्रों को संबोधित करते हुए नासिर अंसारी ने बताया कि विनिर्माण उद्योग के लिए अधिकतम 50 लाख एवं सेवा क्षेत्र में अधिकतम 20 लाख तक बैंकों के माध्यम से ऋण स्वीकृत किए जाते हैं। जिस पर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा परियोजना लागत पर 15 से 35 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है साथ ही उपस्थित छात्रों एवं अन्य आगंतुकों को योजना से संबंधित जानकारी दी गई। केशव सातपुते ने भी छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। अंत में आभार अद्यमिता अधिकारी गोविंद पंवार ने व्यक्त किया।
