रुक्मिणी स्वयंवर में झूमकर नाचे श्रोता
रामकथा आचरण हेतु एवं श्रीकृष्ण लीला आनंद के लिए : देवी ऋतुसाक्षी
मोहगांव हवेली / सौंसर।
रामकथा आचरण हेतु एवं श्रीकृष्ण लीला आनंद के लिए हैं, उक्त उद् गार अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मोहगांव हवेली में महाशिवरात्रि महोत्सव अंतर्गत चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन के कथा प्रसंग में देवी ऋतुसाक्षी ( वृंदावन ) ने कहें। श्रीमद् भागवत कथा में रुक्मिणी स्वयंवर का प्रसंग सुनाया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण रुक्मिणी की सजीव झांकी का चित्रण भी किया गया।

महाशिवरात्रि महोत्सव में मोहगांव हवेली नगर को स्वच्छ रखने वाले नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को व्यासपीठ पर कथा प्रवक्ता के हाथों सम्मानित किया गया। महाशिवरात्रि महोत्सव में युथ ऑफ सौंसर एवं स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा रक्तदान शिविर संपन्न हुआ।
