अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग – महाशिवरात्रि महोत्सव, शिव विवाह में जमकर नाचे श्रोता
मोहगांव हवेली / सौंसर, (गोपाल वंजारी)। सुप्रसिद्ध अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मोहगांव हवेली में चल रहे महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस की कथा में शिव विवाह में श्रोता जमकर नाचे। शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार सुबह 8 बजे सर्पा नदी पुजन एवं चुनरी अर्पण कार्यक्रम होगा।

सुप्रसिद्ध अर्ध नारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर मोहगांव हवेली में महाशिवरात्रि महोत्सव 2023 के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से देवी ऋतुसाक्षी ( वृंदावन ) इनके मुखारविंद से हिन्दी भाषा में श्रीमद् भागवत कथा तथा रात्रि 8 : 30 बजे से महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध संतों के श्रीमुख से मराठी भाषा में हरिकिर्तन हो रहा हैं। हरिकिर्तन की श्रृंखला में कल रात्रि में ह.भ.प. लक्ष्मणदास काले महाराज ( अमरावती ) इनका हरिकिर्तन हुआ जिसमें उन्होंने अनेक उदाहरणों से ईश्वर की भक्ति की महत्ता बताई।
