क्रिएटिव लिबर्टी के नाम पर हिन्दू आस्थाओं पर कोठाराघात
आदिपुरूष पर प्रतिबंध लगाया जाए, आरएचएस ने सौंपा ज्ञापन
बैतूल। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के द्वारा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम पुलिस अधीक्षक को फिल्म आदिपुरूष पर मप्र में प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक और कलाकारों का कांतिशिवा चौक पर पुतला दहन किया गया और टॉकिजों पर से फिल्म के पोस्टर उतवाए गए। इस संबंध में युवा जिला अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि पूरे विश्व में एक साथ फिल्म आदिपुरूष रिलीज हुई है। जिसमें क्रिएटिव लिबर्टी के नाम पर हिन्दू आस्थाओं पर कोठाराघात किया गया है।
जिला संयोजक आकाश राठौर और विभाग सहमंत्री गंगाधर तफ्तार ने बताया कि फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले एक्टर को चमड़े के वस्त्र पहनाए गए हैं, हनुमानजी बिना मूंछों के दाढ़ी वाले और फिल्म में श्री हनुमान के द्वारा कुछ स्थानों पर टपोरी जैसी भाषा का उपयोग किया गया है। विभाग सहमहामंत्री सचिन महाजन रावण को काजल भरी आंखें और लंबी दाढ़ी वाला बताया गया जिसमें उसका लुक खिलजी की तरह लगता है।
उल्लेखनीय है कि रावण महा बलशाली, महाज्ञानी और शिव का महाभक्त था। रावण की कई स्थानों पर पूजा होती है। फिल्म के कई स्थानों पर संवाद, वेश भूषा आपत्तिजनक है। ज्ञापन में कहा गया है कि हिन्दू भावनाओं को देखते हुए फिल्म पर पूरे प्रदेश में प्रतिबंध लगाया जाए अन्यथा राष्ट्रीय हिन्दू सेना उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

यह थे मौजूद
ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, प्रदेश संयोजक पवन मालवीय, मध्यभारत प्रांत प्रवक्ता अखिलेश वाघमारे, भाजपा नेता राहुल वरकड़े, विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे, विभाग युवा अध्यक्ष मनीष मालवीय, तहसील संयोजक विक्रांत कनाठे, युवा जिला उपाध्यक्ष निखिल धाड़से, युवा जिला महामंत्री अमित यादव, प्रखंड अध्यक्ष स्वप्निल पंवार, प्रखंड संयोजक राधेश्याम यादव, नगर मीडिया प्रमुख अक्की महतकर, नगर सहमंत्री ऋषभ झरबड़े, प्रखंड अध्यक्ष लोकेश रावत, प्रखंड समन्वयक प्रमुख सचिन विश्वकर्मा, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण साहू, नगर संगठन मंत्री पवन नानकर, प्रखंड उपाध्यक्ष नवनीत जावलकर, बंटी यादव, प्रखंड महामंत्री सचिन वागदरे, नगर महामंत्री मौसम मालवीय, सहित संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
