Betul Samachar : अटल सेना अटल नारी शक्ति नॉनवेज होटल के संचालकों से मिली

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Samachar : अटल सेना अटल नारी शक्ति नॉनवेज होटल के संचालकों से मिली

नवरात्र में नॉनवेज का विक्रय नहीं करने का किया आग्रह


बैतूल। अटल सेना अटल नारी शक्ति संगठन की महिलाओं ने गंज क्षेत्र में नॉनवेज होटल्स में जाकर वहां के संचालकों को नवरात्रि में नॉनवेज के विक्रय ना करने का निवेदन किया। इस संबंध में पिंकी तलमपुरिया ने बताया कि यह नौ दिन आस्था की दृष्टि से हिन्दूओं के लिए बहुत पवित्र माने जाते हैं। ऐसे में श्रद्धालु प्रात: नंगे पांव मंदिर तक जाकर जल चढ़ाते हैं।

कृष्णा नामदेव ने कहा कि हमारे द्वारा संचालकों से आग्रह किया गया कि नॉनवेज बिक्री न करने की दशा में संगठन द्वारा उनका ढोल बाजे के साथ शाल, श्रीफल के साथ सम्मान किया जाएगा। सुनीता राठौर और कीर्ति नामदेव ने कहा कि इस क्षेत्र में प्रमुख मंदिर बड़ी माता मंदिर, बिजासन माता मंदिर, शनि मंदिर, कृष्ण मंदिर आदि हैं।

राजेन्द्र सिंह चौहान (केन्डु बाबा) ने कहा कि संचालकों की ओर से बहुत ही सकारात्मक जवाब मिला जिसमें उन्होने कहा कि वे सुबह 9 बजे से पूर्व दुकान नहीं खोलेंगे वहीं कुछ ने कहा कि वे नॉनवेज का विक्रय नहीं करेंगे। इस अवसर पर माधुरी राजूकर नर्मदा शेषकर, गीता वट्टी, सविता, सेवंती साहू, ज्योति पेशवे आदि संगठन की महिलाएं मौजूद थी।

भव्य और गरिमामयी रूप हो नवरात्र: हिंदू उत्सव समिति

बैतूल। श्री हिंदू उत्सव समिति बैतूल की सभा का आयोजन विश्वकर्मा मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें उपस्थित धर्माचार्य, ट्रस्ट प्रमुख, अखाड़ा प्रमुख, दुर्गा उत्सव समिति सदस्य, डीजे समिति सदस्य ने अपने-अपने विचार रखे। सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी और शिव मंदिर राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख श्री प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रि उपासना का पर्व है यह हमें गरिमामय लेकिन मर्यादित रूप से मनाना चाहिए। वरिष्ठ विहिप नेता प्रवीण गुगनानी ने कहा कि मां के नवरात्रों को दिव्य और भव्य रूप में मनाना चाहिए लेकिन सनातन संस्कृति का मान भी बना रहे इसका ध्यान भी हमे ही रखना होगा। सभा को छोटा राम मंदिर, शिव मंदिर एवं माता मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख नवनीत गर्ग ने कहा कि यदि विसर्जन कार्यक्रम एक समय के अंदर हो या दिन में ही हो तो और ज्यादा अच्छा होगा जिससे लोग सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर इस दशहरा महोत्सव का आनंद ले सकें।

सभा को बजरंग व्यायाम शाला अखाड़ा प्रमुख नवनीत श्रीवास, दुर्गा मंदिर समिति गंज के अध्यक्ष प्रवीण बिहारे, पंजाब सेवा समिति के सदस्य दीपू सलूजा, समाजसेवी लल्ली वर्मा, बलवीर मालवी,भावेश चडोकार,कुशकुंज ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया, पत्रकार संजय शुक्ला, अक्षय वर्मा, राहुल अग्रवाल, धीरज हिरानी, पतंजलि से सुनील कुबड़,रितेश पंवार, विक्रांत मालवीय, डॉ.अरुण उच्चसरे, सतीश बडोनिया, विनीत शर्मा, कुशकुंज अरोरा, गणेश मालवी, हर्ष मालवी एवं समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। अंत मे यह निर्णय लिया गया के समिति के सदस्य मंडलों में जाकर समझाइश देंगे कि नवरात्रों में मर्यादित आचरण हो और समय पर विसर्जन हो सके। अंत में आभार बलवीर मालवी ने व्ययक्त किया।

स्वच्छता को लेकर युवाओं को जागरूक होना होगा

स्वच्छता अभियान चलाया और शपथ ग्रहण की

बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में और परिसर के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया साथ ही स्वच्छता की शपथ ग्रहण भी की गई। अभियान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू और डॉ.शीतल खरे के मार्गदशन में अभियान में चलाया गया। इस मौके पर डॉ.जीपी साहू ने कहा कि स्वच्छता को लेकर सभी को जागरूक होना होगा खासतौर पर युवाओं को। डॉ.शीतल खरे ने कहा कि एनएसएस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ स्वयंसेवक हिमांशु पाटिल, अक्षय मालवी, अमित मालवी, कोमल देशमुख, अंजली नागोरे, आयुष घिडोडे, विशाल अमरुते, निकिता सिरसाम, इश्तियाक अली, पलक राजगौड, नेहा किरोदे, निशा किरोदे, गंगा बुडगरिया, आरती नागले,रिया चौहान ,स्नेहील जायसवाल, किरण धुर्वे, कामिनी, मयंक साहू, दिपाली गायकवाड, आयुष नागोरे,रंजीत कासदे आकाश दुबे, रोहित परते, दयाराम चिचाम,अर्पण पवार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

मेहरा समाज संगठन की कार्यकारिणी का गठन, बामने अध्यक्ष, पंडोले सचिव बने

बैतूल। ब्लाक कार्यकारिणी को लेकर मेहरा समाज संगठन की बैठक मंगल भवन में संपन्न हुई। जिसमें जिला बैतूल के संगठनात्मक विस्तार के लिए मेहरा समाज के जिलाध्यक्ष संतु सूर्यवंशी की अनुशंसा पर आठनेर ब्लॉक इकाई अध्यक्ष लल्लू बामने, उपाध्यक्ष देव नागले, सचिव रमेश पंडोले को नियुक्त किया गया। बैठक में रमेश गोहे, जगलाल बड़ोदे,मनोज बारहे हरपाल गोहे,सचिन बेलेकर,धर्मेंद्र मेहरा,विराट बामने,कैलाश बेले,सुरेश बडोदे सहित संगठन के पधारिकारी और सदस्य मौजूद थे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को ईष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements