सभी जगह यह काम आता है. ऐसे में यह बहुत जरूरी होता है कि आप अपने Aadhaar Card को हमेशा अपडेट रखना होता है. अगर आपको अपने आधार कार्ड को लेकर किसी तरह की शिकायत है या किसी तरह की मदद चाहिए तो यह अब पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है. UIDAI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी दी है.
कहां दर्ज करा सकते हैं शिकायत
#ResidentFirst
Filing complaint is now easy with Aadhaar-Experience New Online Complaint Filing Portal.
Residents can easily file complaints, attach documents, & receive bilingual support.
To file a complaint, visit- https://t.co/RY9jH0JvXX@GoI_MeitY @mygovindia @_DigitalIndia pic.twitter.com/wlrdFDMkp7
— Aadhaar (@UIDAI) December 30, 2022
UIDAI ने ट्वीट कर बताया कि Aadhaar के नए ऑनलाइन कंप्लेंट फाइलिंग पोर्टल के साथ शिकायत दर्ज करना अब और भी आसान हो गया है. आधार यूजर्स अब बिना किसी परेशानी के साथ अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके साथ ही वह दो भाषाओं समाधान भी प्राप्त होता है. Aadhaar यूजर्स इसके साथ ही अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं. शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें http://myAadhaar.uidai.gov.in पर विजिट करना होगा.
टोल फ्री नंबर मदद को तैयार
Experience new services built on #IVRS by UIDAI.
Residents can call the UIDAI toll-free number 1947, 24×7 to find out their Aadhaar enrollment or update status, PVC card status or to receive information via SMS.@GoI_MeitY @mygovindia @_DigitalIndia @PIB_India pic.twitter.com/bBV3LtuadF
— Aadhaar (@UIDAI) January 3, 2023
UIDAI ने इसके अलावा अपने यूजर्स के लिए एक टोल फ्री नंबर 1947 भी जारी किया है, जहां उन्हें 24 घंटे मदद दी जाती है. इस टोल फ्री नंबर पर कॉल या मैसेज करके यूजर्स अपने आधान में किसी तरह के अपडेट का स्टेटस जान सकते हैं. इसके अलावा Aadhaar PVC Card का स्टेटस, अपनी शिकायत का स्टेटस, नजदीकी आधार सेंटर की जानकारी भी पा सकते हैं.
मेल पर भी मिलेगी सहायता
Our top priority is ensuring resident satisfaction.
Aadhaar is always available to assist.
Residents can send us an email at [email protected] to share any #Aadhaar-related queries or complaints.@GoI_MeitY @mygovindia @_DigitalIndia @PIB_India pic.twitter.com/vQP7OYmguI
— Aadhaar (@UIDAI) January 4, 2023
अपने यूजर्स को हर तरह की सहूलियत देने के लिए UIDAI ने कहा कि अगर आपको भी आधार कार्ड से जुड़ी कोई शिकायत या सुझाव है तो उसे आप मेल के जरिए भी शेयर कर सकते हैं. इसके लिए आपको [email protected] पर अपनी शिकायत को भेजना होगा.

Source – internet
