Chhindwara Samachar : असमाजिक तत्वों ने गाय की रस्सी चुराई
एक गाय की मौत बनी अनसुलझी पहेली
जुन्नारदेव, दमुआ (दुर्गेश डेहरिया)। नंदन में गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में संतोष ओर उनकी बहन गीता प्रजापति 20 गायो की सेवा कर पालन कर रहे। अब गोसेवक को इन दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार गीता प्रजापति के साथ बीते माह किसी वर्ग विशेष द्वारा फोन पर अपशब्द कहे ओर अपमानित किया।
इतने से जब दिल नही भरा तो रविवार की दोपहर में जब गोसेवक ने सभी मुकबधिर गाय को रस्सी से बांध कर चरने के लिए छोड़ दिया ओर पितृ तर्पण में व्यस्त हो गए तभी असमाजिक तत्वों ने एक एक कर सभी गायों की रस्सी को चुरा लिया ओर एक गाय को ओपन कास्ट की खंती की तरफ धकेल दिया जिससे गाय यशोदा की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। फिलहाल नपा दमुआ सफाई कर्मचारियों ने मृत गाय को दफ़नाया गया।

गौरक्षा के लिए प्रतिबद्ध सरकार ने जगह जगह गौशाला बनाई जहां पर स्वयं सेवक गाय की देखभाल करते हैं लेकिन यहां एक परिवार स्वयं निःस्वार्थ सेवा भाव से गाय देखभाल में अहम भूमिका निभा रहे हैं। संतोष ने बताया कि कोरोना काल से गौमाता की सेवा कर गायत्री शक्तिपीठ में इसका संचालन करते हैं यहां पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा निर्धारित समय पर गायों को चराने के लिए ले जाया जाता है सर्वेश्वर धाम के समीप बंद ओसीएम पास छोड़ दिया जाता है जिसके कारण कुछ लोगों को गौसेवा करनें में भीतर से ईर्षा होने लगी ओर एक गाय को पार के ऊपर से किसी ने खदेड़ दिया जिससे गाय की मौत हुई। भाई बहन ने शासन ओर प्रशासन से चरनोई की भूमि देने की मांग की गई है।
