अंकुश मिश्रा कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के ब्लाक अध्यक्ष बने
शाहपुर। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड द्वारा नगर के अंकुश मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल (यंग ब्रिगेड) के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी की सहमति से एवं पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे, विधायक निलय डागा, विधायक धरमू सिंह, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनोज आर्य, जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, संगठन मंत्री स्पेंसर लाल, विधानसभा क्षेत्र के सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रभारी विकास नागवंशी व सह प्रभारी संजू बट्टी, विधानसभा विधायक ब्रम्हा भलावी की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सलमान खान द्वारा अंकुश मिश्रा- ब्लाक कांग्रेस सेवादल (यंग ब्रिगेड) जिला बैतूल का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अंकुश मिश्रा को सेवादल यंग ब्रिगेड के ब्लाक अध्यक्ष बनने पर शैलेन्द्र गुप्ता, मिथुन विश्वास, नितिन महतो घोड़ाडोंगरी शुभम मालवीय,राहुल धनानी,रवि बारस्कर,पप्पू उईके,मनोज नागले,सतीष उईके, दुर्गेश शेलू,अशोक वर्मा,माखन यादव, उमेश काकोड़िया, सुखनंदन धुर्वे ,रामभजन धुर्वे, लक्ष्मीकांत परतें सहित इत्यादि इष्ट मित्रों ने बधाई दी।
