अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियो ने एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन
नबालिग से दुराचार के आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग
सारनी। नाबालिग बालिका से दुराचार के आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर क्षेत्र की अंजुमन कमेटीयो ने एसडीओपी सारणी को ज्ञापन सौंपा।
अंजुमन कमेटी जामा मस्जिद सारणी के महासचिव अब्दुल रहमान खान ने कहा कि बैतूल में 13 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुराचार करने वाले आरोपी पूर्व भाजपा नेता एवं एल्डरमैन पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सारणी, पाथाखेड़ा, शोभापुर, बगडोना कि सभी अंजुमन कमेटी संयुक्त रूप से एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर एसडीओपी रोशन कुमार जैन को ज्ञापन सौंपा है।
एसडीओपी जैन अंजुमन कमेटियों के प्रतिनिधियों को बताया कि पुलिस ने तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तत्परता से कार्रवाई करती है। आपके आवेदन को जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को प्रेषित कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में लगा हुआ है।

इस मौके पर सारणी अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष रफी अहमद, महासचिव अब्दुल रहमान खान, कोषाध्यक्ष शेख चमन, अंजुमन कमेटी पाथाखेड़ा अध्यक्ष शमीम अंसारी, बागडोना मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष बाबा कुरेशी, शोभापुर मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष इमरान खान,बॉबी हैदर एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
