Amit Shah Chhindwara Visit: कमलनाथ के गढ़ में जमकर बरसे अमित शाह, कांग्रेस पर कसा तंज
छिंदवाड़ा, (दुर्गेश डेहरिया)। केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah Chhindwara Visit) ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी परिवारवाद और भ्रष्टाचार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तीन परिवारों – गांधी परिवार, कमलनाथ परिवार और बंटाधार परिवार – ने मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया है।
भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को सम्बोधित करने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे ढेड़ घंटे देरी से पहुंचे। जबलपुर से सीधे हैलीकॉप्टर से जुन्नारदेव आयें स्थानीय नंदलाल सूद ग्राउंड में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत माता कि जय क्यों भाई आपकी आवाज को क्या हुआ मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है उठाइए दोनों हाथ और मेरे साथ ओर विजय की संकल्प मुठ्ठी भिंचिए ओर प्रचंड वाच से बोलिए भारत माता की जयकारा लगाया।
मंचासीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री पहलाद पटेल और छिंदवाड़ा जिले के सभी छः विधानसभा के प्रत्याशियों को सामने खड़ा कराया ओर भारी मतों से जिताने के लिए कहा। इस बार बंटी पक्का एमएलए बनने जा रहा है मेरी बात याद रखना। हमारे सारे प्रत्याशियों को एमएलए बनाकर मोदी का समर्थन करने के लिए भेजेंगे जोर से बोलिए भेजेंगे क्या। मित्रों आज जुन्नारदेव कि इस धरती से पवित्र भूमि पर भगवान शिव , हिंगलाज माता सिद्धेश्वर हनुमान जी महाराज को प्रणाम करता हूं। छिंदवाड़ा क्षेत्र आदिवासी भाइयों से भरा क्षेत्र मध्यप्रदेश के आदिवासी क्षेत्र के आदिवासी नेताओं देश की आजादी में बड़ा योगदान मैं अभी जबलपुर से आया।
राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह आदिवासी नेता बदलभोई महारानी दुर्गावती की पावन भूमि है ये भूमि को मैं प्रणाम करते हुए अपनी बात की शुरुआत करता हूं भाइयों ओर बहनों आज बाल्मिकी जयंती है। भगवान वाल्मीकि ने प्रभु श्रीराम के चरित्र को घर घर पहुंचाने के लिए बाल्मीकि रामायण की रचना की थी। आज बाल्मिकी जयंती पर भगवान बाल्मिकी को मैं प्रणाम करना चाहता हूं।
मित्रों हर साल एक दिवाली होती है एक होती है ना जरा जोर से बोलो भाई कितनी दिवाली होती है भाई जनता से पूछा। इस बार मध्यप्रदेश में तीन दिवाली मनानी है। एक दिवाली तो अब मनाओगे तो एक दिपावली हो गई। दूसरा यहां जब भाजपा की सरकार बनेगी पूरा मध्यप्रदेश दिपावली का त्यौहार मनाएगा। और तीसरा जब मोदी जी के हाथ से प्रभु श्रीराम के मंदिर में राम लला का भगवान श्रीराम लाला का स्थापन होगा। तब पूरा देश दिपावली मनाएगा।
कांग्रेस को कटाक्ष करते हुए कहा कि ये कांग्रेस पार्टी आजादी हुए तब से राम मंदिर को लटका रही थी भटका रही थी। अटका रही थी 2019 में मध्यप्रदेश की जनता ने ढेर सारी सीटें देकर मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और मोदी जी ने एक दिन चुपचाप जाकर इसका भूमि पूजन कर दिया और 22 जनवरी को वहां पर राम लला की स्थापना होने वाली है। भाईयों ओर बहनों ये राहुल बाबा….मैं जब भाजपा का अध्यक्ष था हर रोज ताने लगाते थे। मंदिर वहीं बनाएंगे तिथि नहीं बताएंगे।
राहुल बाबा मंदिर भी बन गया तिथि मैंने बता दी। जरा तनिक दर्शन कर के आ जाना तो आपको संतोष हो जाएगा। माताओं भाइयों बहनों मोदी जी ने चाहे राम मंदिर बनाना हो, धारा 370 को हटाना हो, ट्रिपल तलाक को समाप्त करना हो, सर्जिकल स्टाइक ओर एस ट्राइक करना हो, चंद्रमा पर चन्द्र यान भेजना हो चाहे न ई पॉलियामेट बनानी हो माताओं बहनों को एक तिहाई रिजर्वेशन देना हो, मोदी जी ने देश के गौरव बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी आज पूरी दुनिया में सभी जगह भारत के विकास की चर्चा है। गौरव गान हो रहा है ये 9 सालो में मोदी जी ने भारत के पराक्रम को दुनिया में सबसे ऊपर लहराने काम हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।
ये कांग्रेस पार्टी उनको कुछ पाज़ीटिव दिखाई नहीं देता। इतनी सारी घटनाएं हुई है अभी-अभी यह दोनों भाई बहन चुनावी राज्यों में। घूम घूम कर क्या हुआ है क्या हुआ है भाई आप दोनों को समझ में नहीं आएगा। जिनके मूल भारत में लगे है। ना उन्हीं को समझ में आएगा। जिनमें मूल इटाली में लगे हैं न उनको समझ में नहीं आएगा। PFI जैसे दूरदान्त संगठन को एक रात में प्रतिबंधित करकर मोदी ने बची कुची संभावना थी देश में आतंकवाद को जिंदा करने की उसको समाप्त करने का काम इस देश के प्रधानमंत्री मोदीजी ने किया है।
मित्रों में यहां आया हूं तब आदिवासी क्षेत्र है अभी-अभी में आ रहा था तब मुझे ये प्रहलाद है ना थोडे विचित्र प्रकार के नेता है। जो हो गया है इसकी बात नहीं करेंगे। जो नही हुआ है उसकी उगाई करेंगे मगर आप लोगों के लिए करते है। उन्होंने मुझे बताया अमित भाई महादेव पुरी कोल माइंस की परमिशन तो दे दी है। और दो बाकी है। मैंने उनको बताया कि महादेव पुरी कोल माइंस की परमिशन भाई मोदी जी ने दी है और चुनाव समाप्त हो जाने दो जो बचा कूचा है। ना उसी को भी समाप्त कर देंगे। मोदी ने आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए ढेर सारे काम किए पहले जल जंगल जमीन की बात होती थी। अब जल जंगल जमीन के साथ अब सुरक्षा सम्मान ओर समावेशी विकास की बात होती है।
भारतीय जनता पार्टी का एक ट्रेक रिकॉर्ड रहा है जब आदिवासी कल्याण का अटल जी ने आजादी के कई सालों बाद सबसे पहले आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया। जनजाति आयोग का गठन किया। और मोदी ने 23 से ज्यादा जनजातियों को आदिवासियों की सूची में जोड़ने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। चाहे रानी दुर्गावती हो चाहे रानी दुर्गावती हो टांटया भील हो चाहे शंकर शा रघुनाथ शा हो ये हमारे आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति में मोदी ने देश भर में 10 आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों का मिजयूम बनाने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया और भाईयों बहनों में आज बताना चाहता हूं कि 70 साल तक कभी भी देश के राष्ट्रपति की कुर्सी पर कोई आदिवासी भाई या बहन नही बैठ पाया था।
मोदी ने उड़िसा के गरीब घर में जन्मी हुई आदिवासी बहन द्रोपदी मुर्मू को महामहिम बनाकर समग्र आदिवासी समाज का सम्मान किया। बिरसामुंडा की जयंती के दिन आदि जाति गौरव दिन मनाया। और यह कांग्रेस वाले कहते हैं आप ने आदिवासियों के लिए क्या किया। अरे भाई कमलनाथ आपके पास कोई हिसाब किताब नही है। मैं अभी देता हूं। मगर एक बात समझ लो इस देश की आदिवासी जनता हमको बहुत अच्छे से जानती है। इसलिए सबसे ज्यादा ट्रायबल एक पार्टी के पास है तो कौन सी पार्टी से है बोलो तो भाई जरा जोर से भाजपा के पास है किसके पास है सबसे ज्यादा विधायक किसके पास है भाजपा के पास है। सबसे ज्यादा मन्त्री किसके पास है।
देश के आदिवासियों ने मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को बार बार आशीर्वाद दिया है और शिवराज सिंह चौहान ने भी यहां आदिवासी कल्याण के लिए ढेर सारा काम किया है। उन्होंने 100 करोड़ रुपए की लागत से रानी दुर्गावती की स्मारक बनाने का कार्य किया। शंकर शा रघुनाथ शा की स्मृति में स्मारक निर्माण कार्य चालू हो चूका है। छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का नाम राजा शंकर शा रखने का काम भी हमारे शिवराज सिंह चौहान ने किया। हबीब गंज रेल्वे स्टेशन को रानी कमलापति स्टेशन बनाया। पातालपानी स्टेशन को टंट्या भील के नाम के साथ जोड़ा और जन नायक टंट्या भील की स्मृति में खंडवा में विशाल स्मारक बनाने का काम किया है। ये हमारे कांग्रेस ने जिनको अभी दुल्हा बनाया है। कमलनाथ पुछते रहते हैं। कि ट्रायबलो के लिए क्या करा। माताओं भाइयों बहनों 2013-14 में कांग्रेस सोनिया मनमोहन सरकार ने देश में ट्रायबल कल्याण के लिए कांग्रेस सरकार 29 हजार रुपए खर्च करती थी।
जरा जोर से बोलिए कितना जोर से बोलो कोई (जनता बोली उनतीस हजार) नरेंद्र मोदी सरकार ने 29000 से बढ़कर अब 1 लाख 38000 करोड़ रुपया हमारे आदिवासियों के लिए खर्च करती है।इसके साथ- साथ एकलव्य विद्यालय ये कांग्रेस वाले 70 साल में 90 छोड़ कर गए थे। 9 साल में 90 से 740 विद्यालय बनाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। और ये तो खदान का क्षेत्र है खदान के क्षेत्र के विकास के लिए डिस्ट्रिक्ट मिनट्ररल फाउण्डेशन बनाया जो मिनरल नीचे से निकलता है उसका एक बड़ा हिस्सा जिले की योजनाओं के लिए आज खर्च होने लगा है और देशभर में 75 हजार करोड़ रुपया देश के आदिवासियों के लिए किया है।
मित्रों हमारे यहां कहते हैं ना तीन परिवारो का बोल बाला है। मध्यप्रदेश में गांधी परिवार,कमलनाथ परिवार और दिग्विजय बंटाधार परिवार ये तीन परिवार कांग्रेस पार्टी वाले चलाते है। और जहां तीन तिगड़ा होता है ना। वहां काम बिगड़ जाता है। हमारे गुजरात में कहावत है तीन तिगड़ा काम बिगड़ा और यहां पे क्या होता है आदेश गांधी परिवार का चलता हैं और निर्देश कमलनाथ का चलता हैं और जब गलती होती है तो चांटा बेचारे बंटाधार दिग्विजय के गाल पे ठोक देते है। और इसलिए आज पूरे मध्य प्रदेश में जिस जिले में जाते हैं दिग्विजय और कमलनाथ के लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ने में उतारू हो गए है।
मुझे बताओ भाई जिस पार्टी में एकता ना हो वो पार्टी मध्यप्रदेश का भला कर सकती हैं क्या जोर से बोलिए कर सकती है क्या जनता नही जो परिवार के लिए राजनीति में हैं। वो मध्यप्रदेश और देश का भला नहीं कर सकते है। नरेन्द्र मोदी परिवार के लिए राजनीति के लिए नही है वो गरीब कल्याण के लिए है राजनीति में है। गरीबों के कल्याण की सरकार चला रहे है। तो इसलिए आज आप नो साल का ट्रैक रिकॉर्ड देखिए मोदी जी का सिर्फ मध्यप्रदेश की बात करता हूं। 9 सालो में 93 लाख किसानों को मोदी और शिवराज जी 12 हजार रुपया प्रति साल दें रहे है। ओर 21हजार करोड़ रुपया सीधा किसानों के बैंक एकाउंट में डालने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है।
लगभग 03 करोड 70 लाख लोगों को पांच लाख तक का स्वास्थ का कोई ख़र्चा नहीं करना पड़ा है। 80 लाख गरीब परिवारो में शौचालय बनाकर माताओं और बहनों को सम्मानित करने का काम हमारे नरेंद्र मोदी ने किया है। छत्तीसगढ़ की 5 करोड़ जनता को प्रतिमाह प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज फ्री आफ कास्ट देने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है।और 82 लाख बहनों को उज्ज्वला कनेक्शन देने का काम किया है। 45 लाख गरीबों को घर देने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है।
कमलनाथ बाबू अगर हिम्मत है उसके 10% कांग्रेस सरकार ने 50 साल में करा है तो जरा मध्यप्रदेश की जनता को बताना आप चौराहा तय कर लो हमारे मध्य प्रदेश के युवा मोर्चा का अध्यक्ष आपके साथ चर्चा करने के लिए तैयार है। गरीबों लिए कांग्रेस ने क्या किया। और भाजपा ने क्या किया। माताओं भाइयों बहनों ये परिवारवाद थोपने वाली पार्टी कभी देश का भला नहीं कर सकती। बीच में एक समय कुछ जातिवादी आंदोलन की परछाई में कांग्रेस की सरकार बन गई। कमलनाथ की सरकार देखी है आपने पहले तो अकेले दिग्विजय सिंह लूट मचाते थे अब कमलनाथ ओर दिग्विजय लूट मचाया और ढेर सारे भ्रष्टाचार मोजर बेयर घोटाला 350 करोड़, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला 2400 करोड़, इफ्को फर्टिलाइजर घोटाला 600 करोड़,किसान कर्ज माफी घोटाला 25 हजार करोड़ रुपया, गेहूं बोनस घोटाला 1178 करोड़ ये सारे घोटाले कमलनाथ से जुड़े हुए हैं। अब वो फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते है।
मित्रों भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जब से भाजपा की सरकार बनी तब से लेकर अब तक ये बंटाधार को ब्यूटीफुल मध्यप्रदेश बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। बीमारू राज्य मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। माताओं भाइयों बहनों केन्द्र सरकार ने ढेर सारा पैसा मध्यप्रदेश के विकास के लिए दिया है लगभग लगभग साढ़े सात लाख करोड़ रुपया सिर्फ डिबोलिशन ग्रांड ओर ग्राटिड इड में दिया है। 12 लाख करोड़ रुपया अलग-अलग प्रोजेक्ट के लिए दिया है मित्रों आज समय की थोड़ी कमी है।
मगर मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं आपका आशीर्वाद मध्यप्रदेश को आगे ले जाने का काम करेगा। आपका आशीर्वाद मध्यप्रदेश को संपूर्ण विकसित राज्य बनाने में काम करेगा। मित्रों मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है उस वक्त मध्यप्रदेश में डबल इंजन सरकार चाहिए।मुझे बताओ कमलनाथ की सरकार बनी तो मोदी जी की योजनाओं को नीचे ले जाएंगे क्या। ले जाएंगे बंद कर देंगे उन्होंने किसानों की सूची नहीं भेजी बंद कर दिया था।

अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो यहां भाजपा के मुख्यमंत्री और ऊपर नरेंद्र मोदी दोनों मिलकर मध्यप्रदेश के बचे कूचे सारे काम समाप्त कर देंगे। जैसे आपकी 2 खदाने बच गई है। ऐसे सारे काम समाप्त करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। मुझे बताओ भाई भाजपा के सारे प्रत्याशी आगे आ जाओं सारे प्रत्याशियों को आप वोट दोगे क्या जरा जोर से बोलो हाथ ऊपर करके बोलिए वोट देंगे। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनाएंगे 2024 में फिर से मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे। तो मेरे साथ दोनों हाथ उठाये ओर विजय के संकल्प की मुठ्ठी भिंचिए ओर प्रचंड आवाज से बोलिए भारत माता कि जय।
कांग्रेस पर बोला धावा
शाह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में कई घोटाले किए हैं, जिनमें मोजर बेयर घोटाला, अगस्ताबेस्ट लैंड घोटाला, इफको घोटाला, किसान कर्ज माफी घोटाला और गेहूं बोनस घोटाला शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते हुए इन घोटालों को अंजाम दिया।
शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से ही मध्य प्रदेश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को कई विकास परियोजनाएं दी हैं, जिनमें राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक को खत्म करना और नागरिकता संशोधन कानून शामिल हैं।
शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से जुन्नारदेव की बंद पड़ी खदानें फिर से शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।
सभा में अमरवाड़ा के 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, क्षेत्रीय उम्मीदवार नाथन शाह, विवेक बंटी साहू, प्रकाश ऊईके, ज्योति डेहरिया, नाना भाऊ माहौड, लखन वर्मा और चौधरी चंद्रभान शेषराव यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
जनजातीय समाज को सशक्त कर उन्हें मुख्यधारा में लाने और जनजातीय लोगों को उनका अधिकार देने का काम मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें कर रही हैं। इसी का परिणाम है कि आज जनजातीय समाज मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ा है।
आज जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा) की जनसभा में जनजातीय बहनों-भाइयों… pic.twitter.com/oIlaSf4LnQ
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) October 28, 2023
