Shahpur Samachar : अंबिका प्रसाद मिश्रा बने संगठन मंत्री
शाहपुर, (आशीष राठौर)। अंबिका प्रसाद मिश्रा को शाहपुर ब्लाक का संगठन मंत्री नियुक्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार और पूर्व पी एच ई मंत्री सुखदेव पांसे, निलय डागा, ब्रह्मा भलावी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज आर्य, जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे और जिला संगठन मंत्री स्पेंसर लाल की अनुशंसा पर अंबिका प्रसाद मिश्रा को शाहपुर ब्लाक का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।
मिश्रा के संगठन मंत्री नियुक्त होने पर उन्हें कमल किशोर परसाई, विष्णु सिंह शेलू, शिवकुमार मालवीय, आनंद शुक्ला, रमेश गुप्ता, संतोष सराठकर, पप्पू ऊईके, अशोक बाजपेई, कन्हैया वर्मा, भागचंद वर्मा, घिसवा चौरे, कैलाश चौरे, खेमचंद बारस्कर, रमेश शेलू, बनबारी नागले, सहित इत्यादि इष्ट मित्रों ने बधाई दी।

वही मिश्रा ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और लगन से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और पार्टी को मजबूत करना है।
