Advertisements
अंबाडा क्षेत्र में सट्टा लिखने पर हुई कार्रवाई
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। क्षेत्र में सट्टा लिखने की गुप्त सूचना को तस्दीक करते हुए पुलिस ने मोहन कालरी के पास एक किराना दुकान के समीप व्यक्ति को सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने के दौरान इसके पास से सट्टा अंक लिखे हुए कागजात और नगदी ₹400 डाट पेन बरामद किया।
Advertisements

आरोपी लक्ष्मण पिता चंदरू धुर्वे निवासी हाल मुकाम मोहन कालरी अंबाडा पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 354/2023,4 का सट्टा एक्ट पंजीबद्ध कर जांच में लिया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी मिथुन ओसारी एवं स्टाफ मौजूद रहा।
Advertisements
Advertisements
