शाहपुर पुलिस ने 1.4 किलो गांजा के साथ आरोपी को पकड़ा
शाहपुर, (आशीष राठौर)। शाहपुर पुलिस ने 1.4 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ब्रजेश परते, निवासी पाठई, शाहपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ब्रजेश परते नेशनल हाईवे 69 पर निशाना जोड़ के पास अवैध गांजा की तस्करी करने जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्रजेश परते को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ए.बी. मर्सकोले, उपनिरीक्षक मोनिका पटले, उपनिरीक्षक रवि ठाकुर, सउनि भीकमसिंह राज, प्रआर. कुवरलाल, आर. नीरज, आर. राजेश सेन, आर. राजकुमार और महिला आर. संध्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
