घर में घुसकर लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ करने वाले आरोपी आए पाथाखेड़ा पुलिस को गिरफ्त में
सारनी। नगरीय निकाय के शोभापुर कॉलोनी में एक घर में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के सामान को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था, इस मामले में पाथाखेड़ा पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सारणी में फरियादी कमती बाई निवासी शोभापुर कालोनी ने रिपोर्ट किया की उसके घर के अन्दर रात्री में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घुसकर नगदी रूपये तांबा पीतल के बर्तन, एलसीडी टीवी, फ्रिज, साबुन, मंजन, ब्रश, गैस सिलेण्डर, सोने चांदी के ज्वेर की चोरी करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 04/2023 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक बैतूल सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल नीरज सोनी के निर्देशन मे एसडीओपी सारणी रोशन कुमार जैन, थाना प्रभारी रत्नाकर हिग्वे के द्वारा अज्ञात आरोपी तथा चोरी गये माल कि तलाश हेतू टीम का गठन किया गया। जिसमें सहायक उपनिरीक्षक एसएम हुसैन, सहायक उप निरीक्षक रामबगस कुमरे, प्रधान आरक्षक रामदास रघुवंशी, आरक्षक कमलेश, आरक्षक मिथलेश तथा नगर सुरक्षा समिति का सदस्य राहुल सिंह चौहान, संतोष मालवीय, तरणी चौरसिया द्वारा मुखबीर से प्राप्त जानकारी अनुसार सन्देही समीर निवासी कैलाश नगर शोभापुर कालोनी, दीमेश उर्फ प्रिंस निवासी शोभापुर कालोनी, आयुष उर्फ आलोक निवासी खानापुर तहसील थाना आमला, सुमित निवासी गणेश चौक शोभापुर कालोनी, प्रफुल निवासी ग्राम ससाबड थाना आमला से चोरी के संबंध मे पूछताछ किया गया।

जिन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रात्री के समय शोभापुर कालोनी पाथाखेडा सारणी में सूने मकान का ताला तोड़कर मकान में घुसकर फ्रिज, एलसीडी, वर्तन तथा खाने पीने का सामान तथा नगदी चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किये गया सामान फ्रिज, एलसीडी, वर्तन तथा खाने पीने का सामान एवं नगदी जप्त कर आरोपीयों तथा एक बाल अपचारी बालक को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
