Betul Crime Samachar : दुष्कर्म, लूट और स्थाई वारंटी के अलग-अलग मामलों में आरोपी को किया गिरफ्तार 

Brajkishore Bhardwaj
Oplus_131072
Advertisements
Advertisements

Betul Crime Samachar : दुष्कर्म, लूट और स्थाई वारंटी के अलग-अलग मामलों में आरोपी को किया गिरफ्तार


बैतूल। थाना गंज पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जुलाई को फरियादी ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उसकी नाबालिग बालिका को आरोपी धनराज चौरासे निवासी कालडोगरी झल्लार के द्वारा बहला फुसलाकर ले गया है कि रिर्पोट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 277/23 धारा 363 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी एवं अपर्हता कि झल्लार एवं महाराष्ट में तलाश कि गई जो अपर्हता को थाना गंज पुलिस द्वारा दस्तयाब किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविकान्त डेहरिया, सहायक उपनिरीक्षक किशोरीलाल सल्लाम, प्रधान आरक्षक चन्द्रकिशोर रघुवंशी, प्रधान आरक्षक भारती, आरक्षक उत्कर्ष, महिला आरक्षक प्रियंका, महिला आरक्षक प्रियांशी एवं आरक्षक अनिरूध्द की विशेष भूमिका रही है।


Betul Crime Samachar : लुट एवं नकबजनी के स्थाई वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटी को किया गिरफ्तार


बैतूल। थाना गंज पुलिस ने लुट एवं नकबजनी के स्थाई वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को माननीय न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी द्वारा प्रकरण क्रमांक 241/19 अपराध क्रमांक 53/19 धारा 457,380 भादवि में फरार आरोपी षुभम उर्फ छोटु गायकवाड निवासी मांझीनगर सुभाष वार्ड हमलापुर का स्थाई वारंट जारी किया गया था एवं माननीय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीष (आशीष टाकले) द्वारा प्रकरण क्रमांक 101/21 अपराध क्रमांक 200/21 धारा 392.395 भादवि में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसे 22 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।


Betul Crime Samachar : पुलिस ने किया लूट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार


बैतूल। थाना गंज पुलिस ने लूट के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त को है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मई 2024 को फरियादी दुर्गेश मालवी और उसके दोस्त के हुई लूट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त मामले में विवेचना दौरान अज्ञात आरोपियों कि तलाश पतारसी कि गई जो आरोपी यश राने नि. सुभाष स्कुल के सामने दुर्गा वार्ड बैतूल, दीपक मालवीय नि. ईसाई चौक टिकारी बैतूल एवं एक विधि विरूध्द बालक को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ कि गई जो तीनो आरोपियों से एक-एक मोबाइल जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्ययालय पेश किया गया था। प्रकरण का फरार आरोपी अमन विश्वकर्मा मुर्गी चौक कोठीबाजार बैतूल घटना दिनांक से फरार था जिसे 22 अगस्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

Advertisements

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविकान्त डेहरिया, उपनिरीक्षक अजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक प्रकाश उइके, प्रधान आरक्षक मयूर, आरक्षक मंतराम, आरक्षक अनिरूध्द, आरक्षक नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements