Sarni Crime Samachar : व्यक्ति के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार
सारनी। एक व्यक्ति के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में से एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया। थाना प्रभारी अरविंद कुमरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को फरियादी रमन मोहोबिया निवासी बाजार चौक सारणी ने रिपोर्ट किया कि वह जिओ कंपनी में काम करता है और सिम पोर्ट करने के लिए स्कूटी से सारणी से लोनिया जा रहा था तो ईट भट्टटा के पास दमुआ मेन रोड सारणी पर रोहित उर्फ बब्बन तथा उमेश विश्वकर्मा निवासी सारणी के मिले जिन्होंने लिफ्ट मांगी और आगे जंगल की तरफ पहुंचने पर सुनसान जगह में रमन को स्कूटी रोकने का कहकर उतरे और लकड़ी तथा पत्थर से रमन को धमकाया और उसके पास से 8940/- छीन लिए और जंगल तरफ भाग गए रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर प्रकरण के आरोपियों की तलाश की गई।
मूखबीर सूचना तंत्र के माध्यम से प्रकरण के एक आरोपी रोहित उर्फ बब्बन को हिरासत में लिया गया, जिससे लूट की गई रूपयो में से ₹3200/- नगद जप्त किए गए। साथ ही दो महीने पूर्व mppgcl सारणी के आवासीय मकानों के दरवाजे चोरी मामले में आरोपी से खिड़की एवं दरवाजे कीमती 56000/- रुपए के भी बरामद किए गए हैं। एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

वही इस मामले में निरीक्षक अरविंद कुमरे थाना प्रभारी सारणी, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, आरक्षक मोनू उईके, आरक्षक महेश भलावी, आरक्षक जितेंद्र मौरे, आरक्षक अनुराग इरपाचे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
