मनीष मिसर को भाजपा सोशल मीडिया फेसबुक जिला प्रभारी की जवाबदेही
बैतूल। जिला ही नही प्रदेश,देश महत्वपूर्ण खबरों को सबसे पहले सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाने वाले पहले युवा लीडर मनीष मिसर को भाजपा सोशल मीडिया फेसबुक जिला प्रभारी बनाया गया, पूर्व में मनीष मिसर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म के हर दायित्व को बखूबी निभा रहे हैं प्रदेश और भाजपा जिला नेतृत्व इन पर भरोसा जताते हुए ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मनीष मिसर को सौंपी है।
पार्टी की रीति , नीति पार्टी के कार्यक्रम सहित पार्टी की महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले कार्यकर्ता तक पहुंचाने में मनीष मिसर को महारत हासिल है, इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर आप हमेशा देख सकते है, विगत वर्षो से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं जिस समय गिने चुने लोगो के पास सोशल मिडिया अकाउंट हुआ करता था,मनीष मिसर की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ता और इष्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित करें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया अभिषेक शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, सांसद दुर्गादास उइके, आमला विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, भाजपा सोशल मीडिया जिला सयोजक जीवन बुवाड़े के प्रति आभार प्रकट किया।
