अभाविप आठनेर ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया 74 यूनिट रक्तदान
आठनेर, (पीयूष जगदले)। नगर के पण्डित द्रारिका दास महाविद्यालय में दिन शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आठनेर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अभाविप ताप्ती भाग संयोजक सौरभ आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथि, समाजसेवी, विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता मनोज जगताप, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जीतपुरे, पूर्व कार्यकर्ता BRC धाकड़, आनंद राठौर द्वारा स्वामी विवेकानंद जी एवं सरस्वती जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर रक्तदान शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
रक्तदान शिविर का महाविद्यालयों में परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व से ही प्रचार प्रसार करते हुए युवाओं को रक्तदान का महत्व बताया जा रहा था जिससे युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं रक्तदान करने के लिए आगे आए जिसमें 74 यूनिट रक्तदान 207 रक्तदान पंजीयन कराए गए। कार्यक्रम में पूर्व कार्यकर्ता समाजसेवी कृष्णा गायकी, सभापति अजय पोटफोड़े, पार्षद गोलू उमरे, सोपान जगताप, महेश लहरपुरे, आनंद उदयपुरे एवं समाजसेवी पत्रकार बंधुओं ने शिविर में पहुंचकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

शिविर में मुख्य रूप से पिंकी गोहे, क्षितिज कुयटे, उमेश कुयटे, ऋषि बामने, धीरज मानकर, ललित कनाठे, आकाश पाटिल, अंकित वागद्रे, धीरज कनाठे, दीपांशु भरतपुरे, विपुल, आशीष, सुधीर लिखितकर, रवि सराटकर, नीरज गवाड़े, अमित इरपाचे, विश्वजीत राठौर, निशा मुंडेकर, आशा मायवाड़, रवीना कंगाले, नीलम दहीकर, वैशाली आजाद, सुहासिनी साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
