Advertisements
सारनी। विगत 41 वर्षों से विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए श्रमिकों के हित में फेडरेशन कार्य कर रहे अब्दुल रज्जाक को कांग्रेस ने मप्र श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनकी नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं सभी प्रकोष्ठों की प्रभारी जेपी धनोपिया के अनुमोदन से मध्यप्रदेश कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ पदाधिकारी कार्यकारणी की घोषणा श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बीडी गौतम द्वारा की गई। जिसमें अब्दुल रज्जाक को मप्र श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।
गौरतलब हो कि विगत 41 वर्षों से विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए श्रमिकों के हित में फेडरेशन इंटक कांग्रेस के प्रति समर्पित है। वर्तमान में मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इंटक सारनी के अध्यक्ष व प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिला बैतूल कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री के पद पर है। मध्यप्रदेश कांग्रेस श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत होने पर अब्दुल रज्जाक ने समस्त फेडरेशन इंटक कांग्रेस परिवार के साथ सारनी, जिला बैतूल मप्रवासियों का आभार व्यक्त किया। वही उन्हें कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित उनके ईष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
Advertisements
Advertisements
