पारसडोह नहर से सिंचाई की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

पारसडोह नहर से सिंचाई की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम


आठनेर, (पीयूष जगदले)। बैतूल सड़क मार्ग स्थित जावरा मांडवी जोड पर 21 जनवरी को आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष अजय सोनी के नेतृत्व में क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गुजरमाल ठानी धनोरी हल्का क्षेत्र के सभी किसानों ने सड़क मार्ग पर ट्रैक्टर खड़े करते हुए चक्का जाम कर दिया है। इसकी सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी विजय प्रकाश महोरे एवं अन्य प्रशासन के अधिकारी यहां पर पहुंचे। ताजा घटनाक्रम की जानकारी देकर आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी विशाल भालेकर द्वारा बताया गया है कि पूर्व में भी इसकी सूचना संबंधित तहसील कार्यालय आठनेर में दो दिवस पूर्व दी गई थी, चक्का जाम की सूचना देने के बावजूद भी जल संसाधन विभाग की ओर से सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध नहीं कराया गया था। इससे आक्रोशित सभी किसान आज सड़क मार्ग पर चक्काजाम करने पहुंचे थे। प्रशासन को सूचना देने के बाद भी उनके द्वारा सड़क जाम कर दी लगभग 10 से सड़क मार्ग जाम कर दिया है। इधर सभी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के किसान नहर से पानी देने के बाद ही चक्का जाम खत्म करने की बात प्रशासन के अधिकारियों से कर रहे। किसानों का आरोप है कि जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने जानबूझकर लापरवाही पूर्वक उन्हें सिंचाई हेतु पानी नहीं दिया है इसीलिए उन्हें 8 चक्का जाम करने पर मजबूर होना पड़ रहा है प्रशासन के अधिकारी अभी हालत पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements