Aadhar Card की भी होती है एक्‍सपाइरी डेट, यहां जानिए!

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने से लेकर पैसे निकालने तक में इसका उपयोग किया जाता है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि आपके आधार कार्ड का भी एक्‍सपाइरी डेट होता है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं कि कैसे आप चेक कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड कितने दिनों तक वैलिड है और आप इसका कबतक उपयोग कर सकते हैं। अगर आप आधार कार्ड की वैलिडिटी चेक करना चाहते हैं तो इसे करने के अलग-अलग तरीके हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आधार कार्ड की वैधता ऑनलाइन कैसे जांचें, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

आधार कार्ड की वैलिडिटी कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
  • वेबसाइट पर आपको आधार सर्विसेज टैब पर जाना होगा।
  • यहां आपको ‘वेरिफाई आधार नंबर’ का विकल्प दिखाई देगा। यह होमपेज के दाईं ओर होगा।
  • अब आपको ‘वेरिफाई आधार नंबर’ पर क्लिक करना होगा। यह आपको एक नए पेज पर ले जाएगा।
  • आधार कार्ड की वैलिडिटी डेट के लिए सुरक्षा कोड वाले बॉक्स में 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और वेरीफाई पर क्लिक करें।

अगर आपका आधार नंबर मान्य है, तो आपको एक संदेश दिखाई देगा जो आपके द्वारा दर्ज की गई आधार संख्या की स्थिति की पुष्टि करेगा। आधार नंबर निष्क्रिय कर दिया गया है, तो आपको एक संदेश दिखाई देगा जिसमें लिखा होगा कि नंबर मौजूद नहीं है।

Advertisements

कब तक वैलिड रहता है आधार कार्ड?

अगर आप एक वयस्क हैं तो आपके नाम पर जारी आधार कार्ड हमेशा के लिए वैध होगा। हालांकि उस व्यक्ति की मौत होने के बाद उसके नाम पर जारी हुआ आधार कार्ड इनवैलिड हो जाता है। वहीं बच्चा अगर 5 साल से छोटा है तो उसके लिए पांच साल की उम्र तक कि लिए ब्लू आधार कार्ड (Blue Aadhaar Card) जारी किया जाता है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements