Sarni News : अवैध हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
सारनी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा अवैध हथियार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सारणी पुलिस ने 14 अक्टूबर 2023 को मुखबिर सूचना पर बस स्टैंड पाथाखेड़ा से एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए युवक की पहचान विकास उर्फ बुद्धू साहू निवासी आजाद नगर पाथाखेड़ा थाना सारणी के रूप में हुई है। तलाशी में आरोपी के पास से एक देसी कट्टा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के पास कोई शस्त्र लाइसेंस नहीं था।
थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद कुमरे, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक दिलीप यादव, सहायक उप निरीक्षक रामबगस कुमरे और आरक्षक मिथिलेश का सराहनीय योगदान रहा।
