श्रद्धालुओं से भरी तूफान नदी में जा गिरी, खाई में गिरने से उड़े वाहन के उड़े परखच्चे, 6 की मौत 5 घायल
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। महादेव मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु चौरागढ़ की यात्रा कर रहे है इस दौरान गाड़ियों की रफ्तार भी अधिक है जिसके कारण आए दिन हादसे में श्रद्धालुओं की अकास्मिक मौत हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार जुन्नारदेव से गोरखघाट संकरा मार्ग है वनवे सड़क होने पर कई घुमावदार मोड़ भरे रास्ते पड़ते है। जिसमें खतरनाक स्पॉट पर रैलिंग और संकेतक बोर्ड नहीं होने के कारण वाहन चालक हादसे के शिकार हो जाते है और खाई में अनियंत्रित होकर समा जाते है। शुक्रवार को महादेव मेला जा रहे श्रद्धालुओं की तूफान क्रमांक एमपी 48 टी 0275 गोरखघाट के समीप अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी जिससे वाहन के भीतर सवार 4 श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 8 अन्य घायल हुए है।
पुलिस ने बताया कि दोपहर एक से दो बजे के मध्य तेज रफ्तार चौपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुई जिससे सवार श्रद्धालुओं में लक्ष्मी पिता संतू कुमरे 20 वर्षीय, सचिन पिता कलीराम उईके 10 वर्ष, किशन पिता सोमा कड़वे (24), होमेन्द्र पिता जगन कड़वे (26) की मृत्यु घटनास्थल पर हुई और कलीराम पिता मोईन उईके (35), मंगो बाई पति कलीराम (32) की मौत उपचार के दौरान हो गई।

घायलों का उपचार जारी
वही गंभीर रूप से घायलों को छिन्दवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया। जिसमें भूता वल्द चिम्मन टेकाम (42), पार्वती पति पाडुराम भरकरे 35 वर्ष, छतरु उर्फ छत्तू पिता जगरु उईके (45) है और अन्य वसुदेव पिता मुक्का कड़वे (25) अर्जुन पिता लक्ष्मन परतें 21 वर्ष का उपचार सिविल अस्पताल जुन्नारदेव में चल रहा है। सभी बैतूल जिले के निवासी हैं।
