Chhindwara Samachar : छः सदस्यीय दल ने रिश्वत खोर बाबू को पकड़ा
छिन्दवाड़ा, तामिया, (दुर्गेश डेहरिया)। छिन्दवाड़ा जिले में अब खुल कर शासकीय विभागों में रिश्वत लेने का माहौल बना हुआ है। आये दिन आवेदको से मुंहमांगी कीमत वसूल की जाती है। और रुपए नही देने पर काम में अड़ंगे लगा कर प्रताड़ित किया जाता है। जिसपर पैसा और समय की बरबादी इन भ्रष्टाचारियों के कारण होती है। रिश्वत लेने का जाल अमरबेल की माफिक फैला है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तामिया लोकायुक्त ने रेड मारकर आरोपी सतीश तिवारी पिता स्वर्गीय नर्मदा प्रसाद तिवारी उम्र 54 वर्ष पद सहायक ग्रेड 3 को रिश्वत लेते पकड़ा।

सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बम्हनी बलिराम भारती ने जीएफ की 885000 राशि निकलवाने के लिए तामिया शिक्षा अधिकारी के बाबू से मिला जहां पहले तो बाबू ने 30 हजार रुपए की पेशकश की जिसे देने में शिक्षक ने असमर्थता जताई फिर 28 हजार रूपये में सौदा हुआ जिसकी प्रथम किश्त 10 हजार रुपए लेते हुए लोकायुक्त ने दबोचा। टीम में उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े निरीक्षक कमल सिंह उईके निरीक्षक नरेश बेहरा एवम 4 अन्य सदस्य शामिल आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
