Chhindwara Samachar : एक सेल्फी जो जिंदगी पर पडी भारी, उफनती नदी के बीच जान पर बनी आई

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Chhindwara Samachar : एक सेल्फी जो जिंदगी पर पडी भारी, उफनती नदी के बीच जान पर बनी आई

प्रशासन की तत्परता से सकुशल निकली युवतियां


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। विकासखंड के नगरीय क्षेत्र दमुआ के हर्रावन (हनुमान दफाई) कन्हान नदी की है जहां इलाहाबाद से मेहमानी के लिए दमुआ आई युवतियां नाजू ओर गुड्डी आज प्राकृतिक सौंदर्य के बीच हरे-भरे वातावरण और खुबसूरत नजारे को देखने कन्हान नदी के बीच पहुंची सेल्फी लेने के चक्कर में मशगूल युवतियों को आभास नहीं हुआ कि अगले पल जान पर बन आयेगी।

अचानक पहाड़ी इलाके में तेज बारिश के चलते नदी बाढ़ आ गई दोनों युवतियां वेबस होकर विशाल चट्टान पर बैठ कर सहायता के लिए गुहार लगाती रही। सूचना पाकर प्रशासनिक अमला बचाव करने पहुंचा जहां कुछ ही देर के बाद नदी का जलस्तर घटने लगा और उन्हें सुरक्षित बाढ़ से निकल गया।

Advertisements

एसडीम कामिनी ठाकुर के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजीव नेमा, थाना प्रभारी आशीष धुर्वे, नपाध्यक्ष किरण खातरकर दल-बल के साथ मौका स्थल पर पहुंचे। बचाव दल ने जान हथेली पर रखकर दोनों युवतियो को सुरक्षित बाढ़ से निकालकर घर पहुंचाया गया।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements