Chhindwara Samachar : माली सगनिया में विशाल इनामी मढई मेला संपन्न
ग्रामीणो के मेले में उठाया लुत्फ
बीस मंडलों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। ग्राम पंचायत माली सगनिया में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्राम में दीपावली के पश्चात गुरुवार को विशाल मढ़ई मेला का आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर अहीर नृत्य शौला व गोंडी नृत्य ठाकुर देव नृत्य में दूर-दूर से आई मंडलों ने भाग लेकर प्रस्तुति दी।

सिद्धेश्वरी मंडल डुंड मंगल 90 अंक प्रथम, रहस मंडल कौवाझिरी अंक 88, राधा कृष्ण मंडल खामखेड़ा अंक 81,जय कृष्ण मंडल बिजौरी अंक 79,गिरजा मंडल झापूढाना अंक,75-१/२, बृजमंडल करमोहनी बंदी अंक 73, नागदेव मंडल उमराडी अंक 71, मातेश्वरी मंडल बिछुआ कला 66-1/2, बजरंग मंडल सेल्टिया अंक 66-1/2,जयभोले मंडल सेल्टिया अंक 64, बजरंग मंडल उमराडी अंक 62-1/2,पदमदेव मंडल बिलावर खुर्द अंक 57-1/2 शैला नृत्य मंडल माली अंक 45, बलदेव मंडल माली अंक 38, को पुरस्कृत किया गया है।वहीं इस कार्यक्रम में माली सगनिया के सरपंच रामसिंह कायदा द्वारा 5001 रुपए दिया जाएगा द्वितीय पुरस्कार 3101 रुपए मोहन भोपा एवं मंगलू भोपा द्वारा दिया तृतीय पुरस्कार 3051 रुपए माली सगनिया सचिव संजय वर्मा द्वारा चतुर्थ पुरस्कार 2501 रुपए झलकू कायदा एवं राजू ढीकू, पंचम पुरस्कार 2151 रुपए मेहताब शीलू एवं कमल सिंह शीलू उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली मंडल को एवं मढई मेला में प्रत्येक ढाल व नृत्य मंडली को सांत्वना पुरस्कार 251 दिया गया है।
