Betul Nomination Withdrew News : 9 प्रत्याशियों ने नामांकन लिए वापिस, 49 प्रत्याशी मैदान में
बैतूल। विधानसभा निर्वाचन 2023 (MP Election News) के तहत नाम निर्देशन वापसी के अंतिम दिन गुरूवार को 9 प्रत्याशियों ने अपने नाम (Betul Nomination Withdrew) वापिस लिए है। अब 49 प्रत्याशी मैदान में है।

बैतूल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 131 से निर्दलीय शंकर पेंदाम, निर्दलीय सोनू धुर्वे, मुलताई विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 129 से निर्दलीय देवेश देशमुख, आमला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 130 से निर्दलीय राकेश महाले, निर्दलीय चोखाराम बेले, निर्दलीय किरण झरबड़े, घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 132 से निर्दलीय केशोराव उईके, भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक से निर्दलीय डॉ.महेन्द्र सिंह चौहान, निर्दलीय करण सखाराम चढ़ोकार ने अपने नाम वापिस लिए है।
