ग्राम भारती महिला मंडल में मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस
सारनी। ग्राम भारती महिला मंडल में प्रतिवर्ष अनुसार 26 जनवरी को 74वें गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हिमानी अग्रवाल उपाध्यक्ष ग्राम भारती महिला मंडल के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
ध्वजारोहण पश्चात सभी ग्राम भारती कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी-अपनी रंगारंग प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा जिले के 300 ग्राम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड बेतूल के सहयोग से जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रचार प्रसार एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। संस्था कार्यकर्ताओं द्वारा उक्त कार्यक्रम की झांकी बैतूल पुलिस ग्राउंड में प्रस्तुत कर संस्था की ओर से प्रतिभागिता की।
