बाघ के शिकार एवं उसके अवयवों के व्यापार में संलिप्त पूर्व जनपद सदस्य एवं सरपंच सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
भोपाल। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश एवं टाइगर स्ट्राइक फोर्स नर्मदापुरम (भोपाल) एवं स्थानीय अमले के सहयोग से वन्यप्राणी बाघ के प्रकरण की विवेचना के दौरान 17 जनवरी को जनपद पंचायत जुन्नारदेव जिला छिन्दवाडा से सरपंच को गिरफ्तार किया जाकर अभिरक्षा में लिया गया था। जिसकी निशानदेही पर 22 जनवरी को 03 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय विशेष न्यायालय नर्मदापुरम के समक्ष पेश किया गया हैं। प्रकरण में 23 जनवरी तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
12 जनवरी को ग्राम भाखरा पोस्ट थाना दमुआ तहसील जुन्नारदेव जिला छिन्दवाड़ा से एक व्यक्ति को वन्यप्राणी बाघ की खाल सहित गिरफ्तार कर प्रकरण क्रमांक 16755/06 12 जनवरी वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया था।

वन्यप्राणी मुख्यालय द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये प्रकरण की अग्रिम विवेचना हेतु स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की ईकाई नर्मदापुरम को प्रकरण हस्तांतरित किया गया। आरोपियों द्वारा अपना बयान कबूल करते हुये बताया कि वन्यप्राणी बाघ का शिकार बैतूल के जंगलो से किया गया है। उक्त प्रकरण में विवेचना जारी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं। जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जावेगा।
