नप की बैठक में 4 कार्य को मिली मंजूरी, पुराने बस स्टैंड पर बनेगा शौचालय

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

नप की बैठक में 4 कार्य को मिली मंजूरी, पुराने बस स्टैंड पर बनेगा शौचालय

वीर दुर्गादास राठौर की मूर्ति के लिए नगर परिषद क्षेत्र में नहीं मिली जमीन


शाहपुर, (आशीष राठौर)। नगर परिषद में मंगलवार को परिषद की बैठक रखी गई जिसमें 4 विकास कार्यों को सर्वसम्मति से मंजूरी भी दी गई बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के अध्यक्ष रोहित विक्की नायक द्वारा की गई । बैठक में सीएमओ सहित समस्त पार्षद मौजूद रहे।

नगर परिषद के अध्यक्ष रोहित नायक ने बताया कि नगर परिषद के बैठक में 6 प्रस्तावों को रखा गया था जिसमें नगर परिषद द्वारा स्काई मशीन, पुराने बस स्टैंड पर शौचालय का निर्माण एवं नगर परिषद के नवीन भवन का प्रस्ताव और मेले का आयोजन को लेकर 4 प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई है । 02 प्रस्ताव को आगामी तिथि पर पुनः विचार के लिए रखा गया है। नगर परिषद सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद को स्काई मशीन की सख्त आवश्यकता के लिए खरीदी जाना है एवं पुराने बस स्टैंड पर सार्वजानिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। नगर परिषद के लिए नए भवन का प्रस्ताव भी लिया गया है।

Advertisements

नगर में वीर दुर्गादास राठौर की मूर्ति स्थापित करने के लिए जमीन की आवश्यकता हेतु आवेदन प्राप्त हुआ था परंतु सहमति नहीं बनने के कारण उसे अगली बैठक में पुनः विचार किया जाएगा। नगर परिषद की बैठक में पार्षदों द्वारा बैठकों में उचित स्थान नहीं मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की गई है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements