स्कूटी वितरण कार्यक्रम संपन्न, विकासखंड के 38 टॉपर विद्यार्थियों को मिली पेट्रोल और डीजल स्कूटी
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। विकासखंड स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम श्री नंदलाल स्कूल में आयोजित किया जिसमें 26 मोटराइज्ड और 12 ई स्कूटी बांटी। उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष गोबरधन यदुवंशी, जपं सदस्य मनोहर चौकसे,नपाध्यक्ष रमेश सालोडे,पार्षद संजय जैन,अमित यादव राजेंद्र सूर्यवंशी के द्वारा मां सरस्वती पूजा-अर्चना कर अतिथियों के स्वागत पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
विकास खण्ड स्तरीय स्कूटी वितरण योजना में चयनित 38 टॉपर विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना के तहत विद्यालय आवागमन करने हेतु स्कूटी प्रदान की। मंच संचालन मनोज शर्मा ने किया।स्कूटी मिलने पर बालक बालिकाओं में हर्ष व्याप्त है।

लाभान्वित विद्यार्थियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश जोशी, बीआरसी सोनिया सराठी, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सीएस दीक्षित, हनोतिया विद्यालय प्राचार्य आनंद राव लोखंडे, बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी और शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
