प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत 2997 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित की

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत 2997 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित की

नागरिकों को स्वच्छता की दिलाई शपथ

बैतूल। स्वच्छता ही सेवा अभियान जिले में 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को जिले की 554 ग्राम पंचायतों के 1336 ग्रामों में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद पंचायत समस्त, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छाग्राही, जनसेवा मित्र, पटवारी, कोटवार, स्व-सहायता समूह की दीदीयों एवं स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर ग्रामों में प्लास्टिक को एकत्रित किया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

2997 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित की

सीईओ जैन ने बताया कि अभियान के तहत जिला एवं जनपद पंचायत स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित कर प्रति दो घंटा एकत्रित की जाने वाली प्लास्टिक की मात्रा को संकलित किया गया। जिले की 10 जनपद पंचायतों में 11 हजार 487 प्रतिभागियों द्वारा कुल 2997.79 किलोग्राम प्लास्टिक को एकत्रित किया। एकत्रित प्लास्टिक जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर निर्मित सेग्रीगेशन शेड एवं प्लास्टिक संग्रहण केन्द्र में संग्रहित किया गया है।

जनपद पंचायत आमला में 218. 60 किलोग्राम प्लास्टिक को एकत्रित किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत आठनेर में 164.49 किलोग्राम, जनपद पंचायत बैतूल में 902.89 किलोग्राम, जनपद पंचायत भैंसदेही में 318.80 किलोग्राम, जनपद पंचायत भीमपुर में 517.00 किलोग्राम, जनपद पंचायत चिचोली में 282.50 किलोग्राम, जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में 178.57 किलोग्राम, जनपद पंचायत मुलताई में 108.50 किलोग्राम, जनपद पंचायत प्रभात पट्टन में 119.50 किलोग्राम तथा जनपद पंचायत शाहपुर में 186.94 किलोग्राम प्लास्टिक को एकत्रित किया गया।


बैतूल में स्पर्श सहायता डेस्क का आयोजन 26 व 27 सितम्बर को

बैतूल। कैप्टन सुमीत सिंह सेवानिवृत्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि  प्रात: 11.30 बजे 26 सितंबर को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बैतूल एवं 27 सितंबर को जनपद पंचायत मुलताई के सभाकक्ष में स्पर्श सहायता डेस्क का आयोजन किया जाएगा। स्पर्श डेस्क सहायता के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा वित्तीय योजनाओं तथा पूर्व सैनिकों के लिए मुफ्त बीमा, सरल लोन और अन्य वित्तीय जानकारी भी दी जाएगी।


नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर

बैतूल। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय प्रभात पट्टन की कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिये चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिये आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 7 अक्टूबर तक कर दी गई है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय प्रभात पट्टन ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है।

आवेदन विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होना चाहिए। आवेदक बैतूल जिले का मूल निवासी होना चाहिए तथा जिले के किसी शासकीय या अर्द्ध शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी या उनके पालक स्कूल में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए लिंक www.navodaya.gov.in के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Advertisements

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय प्रभात पट्टन के प्राचार्य ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर के बाद भरे गये आवेदनों में सुधार के लिये 8 एवं 9 अक्टूबर को ऑनलाइन विंडो खुलेगी, ताकि आवेदक बच्चों के आवेदन पत्र भरते समय हुई गलतियों जैसे बालक अथवा बालिका, श्रेणी, ग्रामीण अथवा शहरी क्षेत्र, दिव्यांगता एवं परीक्षा का माध्यम में सुधार कर सकें।


आठनेर के 48 दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण वितरित किए

बैतूल। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और एलिम्को जबलपुर के द्वारा से जनपद पंचायत आठनेर में दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनपद पंचायत आठनेर अध्यक्ष रोशनी इवने, जनपद पंचायत आठनेर सदस्य दीपक चौरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र सिंह ठाकुर, ब्लाक के प्रभारी अधिकारी विशाल माकोड़े, वैभव वर्मा, एलिम्को जबलपुर के प्रभारी डॉ.कमल नयन, विवेक गुप्ता, जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केन्द्र बैतूल के ऑडियोलॉजिस्ट कमलेश लिखितकर, मोबिलिटी इंस्ट्रक्टर राहुल मेश्राम, स्पेशल एजुकेटर रामनाथ यादव की उपस्थिति में जनपद पंचायत क्षेत्र के कुल 48 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण 5 मोटराईज ट्राई साइकिल, 21 सामान्य ट्राई साइकिल, कान की 9 मशीन, 1 सुगम्य केन, 15 बैसाखी आदि का वितरण किया गया।
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements