बैतूल। जिले में बेखौफ गौवंश तस्कर बड़े पैमाने तस्करी कर रहे हैं। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के संगठन के प्रदेशध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया की संगठन के राष्ट्रीय गौरक्षा प्रमुख महेंद्र साहू से सुचना प्राप्त हुई थी की गौवंश से भरा हुआ एक कंटेनर बैतूल आ रहा है। तभी बैतूल कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी को सुचना कर बैतूल फोरलेन पर कंटेनर को पकड़ने की योजना बनाई गई। गाड़ी को पकड़ने के बाद देखा की कंटेनर पुरी तरह तीनों ओर से बंद था कंटेनर मे उपर से गड्डे कर दिए थे जिससे गौवंश को हवा मिल सके।
गौवंश को त्रिवेणी गौशाला, आरोपी एवं कंटेनर को बैतूल सौंपा कोतवाली पुलिस को
प्रदेश संयोजक पवन मालवीय, प्रखंड अध्यक्ष आशीष यादव एवं मध्य भारत प्रांत सह संगठन मंत्री शुभम इगले ने बताया कि गाड़ी से तीन आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। आरोपी अनिस पिता रफ़ीक महौमत, मौहोमत हनिफ पिता पटवारी, नफिस पिता हमिद, औरोपीयो को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी से पूछताछ में आरोपी ने बताया की गाड़ी यूपी से ला रहे हैं और हैदराबाद लेकर जा रहे हैं। हमारे आगे-आगे एक गाड़ी चलतीं हैं वह गौवश से भरी गाड़ी को पास करवाने वाली होती है एवं उन लोगों के माध्यम से हम बैतूल तक पहुंचे हैं।
वही गाड़ी क्रमांक- एचआर 55 पी 7559 का भारत भारती से पूछा किया गया था और कोसमी डेम पर खड़े ट्रकों को फोरलेन पर आड़े कर गाड़ी को पकड़ने में सफलता मिली है। कंटेनर ने 27 नग गोवंश क्रूरतापूर्वक भरें हुए थे गौवंश को त्रिवेणी गौशाला पहुँचा दिया गया है।

ये रहे उपस्थित
संगठन के सदस्यों के नाम जिन्होंने कंटेनर पकड़ने में अहम भूमिका रही विभाग युवा उपाध्यक्ष अर्जुन चौहान, प्रखंड अध्यक्ष आशीष यादव, नगर सह संयोजक प्रवीण साहू, प्रखंड अध्यक्ष राजा कुभारे रहे।
