Chhindwara News : आगजनी से दहकी 20 दुकानें

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Chhindwara News : आगजनी से दहकी 20 दुकानें, भीतर रखा सामान जल के राख में तब्दील


जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। आज नगर के मार्केट स्थित विजय स्तंभ रेडिमेट कपडा ओर मनिहारी की दुकानों पर आज सुबह 7:15 के करीब शॉर्ट सर्किट की वजह से कच्ची दुकानों में भीषण आग लगी। इस कच्चे टीन शेड लाइन में लगभग 20 दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार मनिहारी और रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लगने से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। जैसे ही आग लगने की सूचना प्रशासन को लगी तो गश्त पर निकले थाना प्रभारी रामप्रसाद कवरेती ने मोर्चा संभाला युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। करीब 2 घंटे की मशक्कत से फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रशासन ने आज को बुझाने में सफलता हासिल की लेकिन तब तक दुकान जल कर स्वाहा हो चुकी थी। सूत्रों ने बताया कि आगामी दशहरा और दिवाली के लिए व्यापारियों ने माल खरीद कर स्टाक किया था लेकिन अचानक आग लगने से सब जलकर खाक हुआ। बाजार की दुकानों को देखने पहुंचे कांग्रेस ओर भाजपा के पदाधिकारी।

नगर पालिका की लापरवाही के चलते अतिक्रमण

नगर के बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण चौरतरफा फैला है अस्थाई मार्केट की गलियों में लोग सड़क किनारे दुपहिया नही लगा सकते हालत ऐसे हुए है। दिनों दिन व्यापारी अपने दुकानों का सामान सड़क पर रखने से मार्ग अत्यधिक संकरा होता जा रहा है। इन सब पर नगर पालिका बाजार क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को हटाने में परहेज करती नगर की व्यवस्था से कोई सरोकार नहीं वोट बैंक की राजनीति के चलते अतिक्रमण से तंग गलियां मुंह चिढ़ा रही है।

दुकानदार होते से विवाद पर उतारू

नगर के किसी भी कोने पर वाहन खड़ा करने पर आये दिन विवाद उत्पन्न होता है सड़क किनारे सामान रखकर व्यापारी ग्राहक बटोरकर धंधा करने में व्यस्त है। बाईक से आते-जाते किसी भी वस्तु को धोखे से टक्कर लगी तो व्यापारी उक्त बाइक सवार से उलझ कर मारपीट करते है। पूर्व में ऐसी घटनाएं हुई।

अतिक्रमण से पटी गलियों में फायर ब्रिगेड ओर टैंकर के प्रवेश करने में राहत और बचाव कार्य करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी दुकानदारों ने पाल पंडाल ओर गली से चिपक कर दुकानें लगाई जिसके कारण आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड सहित पानी के टेंकर को घटनास्थल पर जाने में भारी असुविधा हुई।

तमाशबीन बनाते रहे वीडियो

आग से धू-धू जल रही दुकानो को देखकर तमाशबीन भीड़ मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल करने में जुटे रहे लेकिन बढ़चढ़ कर आग की लपटों को बुझाने की पहल नही करते हुए तमाशा देखने रहे जिन्हें बार बार रास्ता खाली करने के लिए पुलिस को कहना पड़ा।

फायर ब्रिगेड सायरन बजाती हुई निकली

कपडा मार्केट में आग बुझाने हेतु बिना देरी किए अलर्ट पाकर नगर पालिका जुन्नारदेव 2, दमुआ 2,परासिया,न्यूटन चिखली,बडकुही और छिंदवाड़ा से एक एक फायर ब्रिगेड,व सड़क निर्माण कार्य में लगे पानी टैंकर प्रायवेट टेंकर पानी भरकर यहां पहुंची और आग पर काबू पाया।

आग बुझाने कार्य में कड़ी मेहनत

आज सुबह मार्केट में लोग टहलने और चाय पीने के लिए बाजार आए थे।अलसुबह मनिहारी लाइन में धुआं उठता देख अंदर झांक कर देखा तो दुकान के भीतर आग की लपटे दिखाई दी। जागरूक लोगों ने दुकानदारों को फोन पर सूचना दिया आसपास दुकानों के सामने लगे पाल पर्दे तत्काल हटाए जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Advertisements

जुन्नारदेव प्रशासन भी पहुंचा मौके पर घटनास्थल का मुआयना करने एसडीएम नेहा सोनी तहसीलदार प्रीति पटेल, नायब तहसीलदार राजीव नेमा,एसडीओपी केके अवस्थी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। एसडीएम में जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व विभाग की ओर से पटवारी का दल गठित कर आग से जली दुकानों का मूल्यांकन कर आरबीसी 6/4 में पीड़ित व्यापारियों को सहायता शासन की ओर से प्रदान की जाएगी।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements