Betul Samachar : चैकिंग के दौरान 2 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा, 10 किलो 650 ग्राम चांदी और 01 लाख 59 हजार 700 रुपए जब्त

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Betul Samachar : चैकिंग के दौरान 2 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा, 10 किलो 650 ग्राम चांदी और 01 लाख 59 हजार 700 रुपए जब्त


बैतूल निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए थाना शाहपुर क्षेत्र में जगह-जगह सरप्राइज वाहन चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान थाना प्रभारी ए. बी. मर्सकोले के नेतृत्व में चौकी प्रभारी भौरा उपनिरीक्षक रवि ठाकुर के द्वारा भौरा बीजासनी मंदिर के पास हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की गई।

चैकिंग के दौरान गुप्ता बस क्रमांक- MP 04 PA 2919 को रोककर चैक किया गया। बस से उतरते समय एक युवक काले रंग का बैग टांगे हुए था। पुलिस ने युवक को घेराबंदी कर उसके बैग की तलाशी ली। बैग की तलाशी लेने पर उसमें 02 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया।

युवक ने अपना नाम रोहित उर्फ भय्यू निवासी ग्राम टांगना थाना पथरोटा जिला नर्मदापुरम बताया। युवक के कब्जे में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजे को मौके पर विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 08/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाया जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 08/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

यह भी पढ़ें – Betul Samachar: बैतूल में दिवाली पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

लगातार सघन चैकिंग के दौरान बस क्रमांक- MP 04 BA 1169 को चैक किया गया। बस में बैठे यात्री सुनील साहू निवासी वार्ड नं. 03 भीमराव अम्बेडकर वार्ड शाहपुर का बैग चैक किया गया। बैग में कुल 01 लाख 59 हजार 700 रुपए मिले। पैसे के संबंध में उससे वैध कागजात मांगे गए, लेकिन कोई कागजात मौके पर उपलब्ध नहीं कराने पर तत्काल एफ. एस. टी. टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।

यह भी पढ़े – Yogesh Pandagre News: भाजपा प्रत्‍याशी जनसंपंर्क में बता रहे लाड़ली बहनों के नाम पर बनेंगे आवास

एफ. एस. टी. टीम के प्रभारी सुनील कुमार कार्यपालक मजिस्ट्रेट के द्वारा मौके पर 01 लाख 59 हजार 700 रुपए को जप्त किया गया। बस चैकिंग के दौरान बस में बैठे अन्य यात्री राकेश सोनी निवासी न्यू जेल रोड भोपाल का बैग चैक किया गया। बैग में पन्नी सहित कुल 10 किलो 650 ग्राम चांदी पाई गई। चांदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं कराने पर पुलिस के द्वारा उक्त चांदी को एफ. एस. टी. टीम को सुपुर्द किया गया।

Advertisements

एफ. एस. टी. टीम प्रभारी द्वारा यात्री राकेश सोनी के द्वारा चांदी के संबंध में वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर मौके पर जप्त किया गया। एफ. एस. टी. टीम प्रभारी द्वारा कार्यवाही उपरान्त जप्त किये गये पैसे तथा चाँदी को थाना शाहपुर में सुरक्षार्थं जमा कराया गया।

Advertisements

Advertisements

अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित आरोपी को पकड़ने में तथा 10 किलो 650 ग्राम चाँदी एवं 01 लाख 59 हजार 700 रूपये की बरामदगी में थाना प्रभारी ए. बी. मर्सकोले, उनि रवि ठाकुर, सउनि नरेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रआर मुकेश साथ, आर. विजय चौर, आर. शिवेन्द्र तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements