PM-KISAN Scheme: आठ करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को निधि जारी, अकाउंट में नहीं आया 13वीं किस्त का पैसा? यहां कर सकते हैं शिकायत

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) के तहत देश के आठ करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को DBT के माध्यम से पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 13वीं किस्त जारी कर दी है. इसके तहत किसानों के खाते में कुल 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि गई है.

कैसे चेक करें पैसा मिला या नहीं?

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का पैसा आपके मिला या नहीं इसे पता करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान (PM Kisan) की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर दिए गए ‘Farmers Corner’ टैब पर क्लिक करें.
  • इसमें ‘Beneficiary Status’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. यहां नया पेज खुलेगा.
  • इस पर लाभार्थी को अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक का ऑप्शन चुनना होगा.
  • ऑप्शन चुनने के बाद डीटेल्स भरनी होंगी.
  • ‘Get Data’ पर क्लिक करके किस्त का स्टेटस सामने आ जाएगा. यहां से पता चलेगा कि आपको पैसा मिला या नहीं.

पैसा नहीं मिलने पर कहां करनी है शिकायत (PM Kisan Helpline)

13वीं किस्त का पैसा अभी आना है. लेकिन, अगर आपके अकाउंट में रुपए नहीं आए हैं तो आप क्या करेंगे? इसके लिए सरकार ने क्षेत्र के लेखपाल और कृषि अधिकारियों को नियुक्त किया हुआ है. इनसे संपर्क करना होगा और उन्हें इसकी जानकारी देनी होगी. अगर फिर भी समस्या हल नहीं होती तो हेल्पलाइन पर भी फोन कर सकते हैं.  सोमवार से शुक्रवार तक आप पीएम-किसान हेल्प डेस्क (PM-KISAN Help Desk) के ई-मेल (Email) [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा सेल के फोन नंबर 011-23381092 (Direct HelpLine) पर फोन करें.

Advertisements

कृषि मंत्रालय के मुताबिक, अगर किसी किसान के बैंक अकाउंट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Scheme) का पैसा नहीं पहुंच रहा है तो इसका समाधान कराया जाएगा. किसान के खाते में पैसा पहुंचा नहीं है या फिर कोई टेक्निकल दिक्कत है तो उसे ठीक किया जाएगा. इसके लिए अपना स्टेटस चेक करने और खुद आवेदन करने की सुविधा भी दी गई है. योजना के वेलफेयर सेक्शन (Farmer’s Welfare Section) में संपर्क कर सकते हैं. दिल्ली में इसका फोन नंबर है 011-23382401, जबकि ई-मेल आईडी ([email protected]) है.

एग्रीकल्चर मिनिस्ट्री के हेल्पलाइन नंबर्स (Agriculture ministry helpline numbers)

  • पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
  • पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
  • पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
  • पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
  • पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements