रोजगार मेले में 127 युवक युवतियों ने पंजीयन कराया
रोजगार उनमुखी कार्यक्रम में युवाओं को मिलेगा अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर
जुन्नारदेव, (दुर्गेश डेहरिया)। जनपद पंचायत के सभागार में रोजगार मेला लगाया गया। जिसमें लगभग 08 कंपनियों ने भाग लिया और क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया। युवाओं ने विभिन्न कंपनियों के सहायक के द्वारा रोजगार की जानकारी ली और अपने आवेदन पत्र जमा किए।

इस संबंध में मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लाक प्रबंधक मनोज पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पंचायत जुन्नारदेव की समस्त 97 ग्राम पंचायतों के 271 गांवो के बेरोजगारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने हेतु रोजगार मेला लगाया गया।

जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के 18-35 आयु के बेरोजगार युवाओं को प्रायवेट कंपनियों में प्रशिक्षण देकर रोजगार की मुख्य धारा से जोडना है। रोजगार मेले में विभिन्न प्रकार की कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं के आवेदन लिए आगे प्रशिक्षण ओर इंटरव्यू के बाद नौकरी में लिया जाएगा। 127 युवक युवतियों ने पंजीयन कराया गया है। जिसमें कुल 70 युवा का चयन किया गया है।
