भाजपा मंडल सारनी में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का किया सम्मान

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

भाजपा मंडल सारनी में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का किया सम्मान


सारनी, (ब्यूरो)। भाजपा मंडल सारनी में 05 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में सारणी क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों का सम्मान किया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महेश सोनी, गायत्री विद्यापीठ सारणी कार्तिक घोष, सेंट मार्क चर्च स्कूल सारणी सुरेश जावलकर, गायत्री विद्यापीठ सारणी धर्मेंद्र वर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर सारनी संजीव चौधरी उपस्थित हुए। जिनके द्वारा मां भारती एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प एवं अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि शिक्षक हमारे राष्ट्र का निर्माता है, सत्य और न्याय के पथ पर चलना सिखाते हैं और एक परिपक्व व्यक्ति का निर्माण होता है जो आगे चलकर महत्वपूर्ण दायित्व रहते हुए देश का विकास करते हैं। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा कि गुरु के बिना मनुष्य का जीवन कड़वे सत्य की तरह होता है जिनके जीवन का कोई आधार नहीं होता।

Advertisements

वही इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख, प्रकाश शिवहरे, रेवा शंकर मगरदे, सुनील अग्रवाल, शिबू सिंह, सुनंदा पाटिल, विनय मदने, रमेश खवसे, मुकेश यादव, राहुल बर्डे, परमेश्वर नागले, विन्नी राय, प्रवीण सोनी, राहुल वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements