बिना यूएन नंबर के पीएफ खाते से निकाले पैसे, करें ये स्टेप फॉलो
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन रिटायरमेंट के पहले शादी, मेडिकल इमरजेंसी, शिक्षा आदि के लिए पीएफ (PF) का कुछ हिस्सा निकालने की अनुमति देता है। अगर आप भी पीएफ में से एडवांस, पूरा या थोड़ा पैसा निकालना चाहते हैं लेकिन आपके पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर नंबर नहीं है तो भी आप अपना पीएफ निकाल सकते हैं।
ऐसे चेक करें बैलेंस
यदि आप अपना UAN नंबर भूल गए हैं या आपके पास UAN नंबर नहीं हैं, तो अभी भी पीएफ बैलेंस का पता लगा सकते हैं. आमतौर पर, पीएफ बैलेंस को विभिन्न तरीकों से चेक किया जा सकता है।
जैसे – EPFO पोर्टल के जरिए, UMANG ऐप के माध्यम से, विशेष नंबरों पर मिस्ड कॉल देकर और एसएमएस सेवा के माध्यम से।
हालांकि, इनमें से अधिकांश तरीकों के लिए ग्राहकों को अपना UAN नंबर एक्टिव करना होगा।
यदि आप अपना UAN भूल गए हैं, तब भी आप पंजीकृत मोबाइल नंबर से 011-229014016 पर मिस्ड कॉल देकर अपने पीएफ बैलेंस की जांच कर सकते हैं।
इस तरीके में UAN नंबर की आवश्यकता नहीं होती है।
ऐसे निकालें PF का पैसा
बिना यूएएन के पैसे निकालने के लिए आपको आपको एक फॉर्म भरना होगा जो ईपीएफओ के दफ्तर में जाकर जमा करना होता है।
ये फॉर्म आपको ईपीएफओ की वेबसाइट या आपकी कंपनी से भी मिल जाएगा।
इसके साथ आपको कुछ डॉक्युमेंट्स भी लगाने होंगे।
हालांकि, ऐसे पीएफ निकालने पर आपका पेपर वर्क थोड़ा बढ़ जाएगा।

जब आपके पेपर और फॉर्म ईपीएफओ चेक कर लेगा और सब सही होगा, तो उसके कुछ दिन बाद आपके अकाउंट में पैसा आ जाएगा।
