पैनकार्ड में हैं कोई गलती तो ऐसे करें खुद ठीक

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

पैनकार्ड में हैं कोई गलती तो ऐसे करें खुद ठीक


अकसर देखा जाता है कि पैन कार्ड में कई तरह की गलतियां होती है, नाम में गलती पाई जाती है, जन्म तारीखों में गलती देखी जाती है जो जाहिर तौर पर आगे समस्या खड़ी कर सकता है।

इसको लेकर सुझाव दिया जाता है कि अपने पैन कार्ड में किसी भी तरीके की गलती को जल्द से जल्द सुधारने के लिए दिया जाये। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोई भी शख्स अपने पैन कार्ड में हुई गलती को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बदलवा सकता है।

इस तरह पैन कार्ड में हुई गलती बदले

सबसे पहले आपको Tin-NSDL वेबसाइट को खोलना होगा। वेबसाइट है tin-nsdl.com

उसके बाद आपको होम पेज पर Service Section का ऑपशन मिलेगा, जिसमें आपको PAN पर क्लिक करना होगा।

आपके क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें Change/Correction in PAN Data का ऑपशन मिलेगा उसके नीचे आप Apply पर क्लिक कर दें।

जिसके बाद आपको Change or Correction in existing PAN data/Reprint of PAN Card (No Change in existing PAN Data) ऑपशन मिलेगा, आप चुन लें।

आपको इसके बाद Correct Category का ऑपशन मिलेगा, आप अपने समस्या से जुड़े ऑपशन को चुन लें।

आप यहां से अपना नाम, जन्म तारीख, ईमेल आइडी आसानी से बदल सकते है, उसके बाद आप सबमिट कर दें।

आपके सबमिट करते ही आपकी रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया जाएगा और आपके पास अब पैन एप्लीकेशन फॉर्म आ जाएगा। आप उस पर क्लिक कर लें. इसमें आपसे ई-केवाईसी मांगी जाएगी, आपको उसकी स्कैन फोटो सबमिट करनी होगी। जिसके करने के बाद आपसे कुछ डिटेल्स मांगी जाएंगी। जैसे, आपके पिता-माता का नाम, आपका आधार नंबर। आप सभी ऑप्शन को फिल कर के सबमिट कर दें।

इसके बाद आप से एड्रेस आईडी प्रूफ मांगा जाएगा, आपकी उम्र का प्रूफ मांगा जाएगा। सभी को फिल करने के बाद भुगतान करने को कहा जाएगा। आप क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान कर दें।

Advertisements

इसके बाद आपके पास आपके भूगतान की रसीद आ जाएगी और आप उसे अपने सभी आईडी प्रूफ के कागजों को लेकर NSDL e-Gov ऑफिस में जमा करा दें। आपके पैन कार्ड की सभी गलतियों को सुधार दिया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements