नाम और जन्मतिथि के जरिये ऐसे डाउनलोड करें आधार कार्ड

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

नाम और जन्मतिथि के जरिये ऐसे डाउनलोड करें आधार कार्ड


अक्सर ऐसा होता है कि हम अपना आधार कार्ड खो देते हैं या गुम हो जाता है। ऐसे में हमें समझ नहीं आता कि हम इसे कैसे वापस पाएं। ऐसे समय में हम अपने आधार को डाउनलोड कर सकते हैं। नाम और जन्म तिथि के जरिए आधार कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है। ये उन लोगों के लिए काफी आसान होता है जिन्हें अपना आधार नंबर याद नहीं। ऐसे में आप महज नाम और जन्म तिथि के जरिए आसानी से अपना ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।

ई-आधार का इस्तेमाल आधारकार्डधारक आधार कार्ड की हार्ड कॉपी न होने पर भी कर सकते हैं। नियमों के मुताबिक यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट से डाउनलोड ई-आधार ओरिजनल आधार के बराबर ही मान्य है।

नाम और जन्म तिथि के जरिए आधार डाउनलोड करने का ये है पूरा प्रॉसेस:-

1. यूआईडीएआई की वेबसाइट के इस लिंक https://resident.uidai.gov.in/find-uid-eid पर जाएं।

2. नाम, आधार के साथ रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

3. अब सिक्योरिटी कोड डालें।

4. ‘Send One time Password’ पर क्लिक करें।

5. ओटीपी दर्ज कर ‘Verify OTP’ पर क्लिक करें।

6. आपको एक एसएमएस प्राप्त होगा जिसमें आधार नंबर की जानकारी होगी।

7. आधार नंबर मिल जाने के बाद यूआईडीएआई वेबसाइट के ई-आधार पेज पर जाएं।

8. ‘I have Enrolment ID option’ विकल्प पर क्लिक करें।

9. Aadhaar Enrollment Number, Name, Pin Code, Captcha Image दर्ज करें।

10. ‘One Time Password’ क्लिक करते ही आपको OTP रिसीव होगा।

Advertisements

11. ओटीपी दर्ज करें और ‘Download Aadhaar’ के जरिए आधार डाउनलोड करें।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements