घर बैठे ऐसे बनाये डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, यहां जाने तरीका

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

घर बैठे ऐसे बनाये डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, यहां जाने तरीका


आपको अपना लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने या जमा करने के लिए अब बैंक, सीएससी (customer service centres) या EPFO आफिस जाने की जरूरत नहीं है।उमंग एप की मदद से आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से अपना digital life certificate बना कर जमा कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि Umang App से कैसे बनता है जीवन प्रमाण पत्र।

घर बैठे life certificate बनाने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत

उमंग एप से आनलाइन digital life certificate बनाने के लिए आपके पास 12 अंकों का आधार नंबर और आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए। साथ ही पेंशन जारी करने वाली संस्था (बैंक, पोस्ट आफिस या कोई एजेंसी) के पास आपका आधार नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए  एक बायोमेट्रिक डिवाइस जो आपके उंगलियों के निशान कैप्चर कर सके, और कम से कम Windows 7.0 वाला कंम्प्यूटर या लैपटॉप या कम से कम Android 4.0 युक्त मोबाइल या टैबलेट होना चाहिए। आपके कंप्यूटर या मोबाइल पर Internet Connection भी होना चाहिए।

उमंग एप से जीवन प्रमाणपत्र इस तरह से बनाएं

गूगल प्लेस्टोर से UMANG App डाउनलोड कर लीजिए।

एप खुलने पर इसमें Jeevan Pramaan service सर्च करें।

इसके बाद अपने मोबाइल से biometric device कनेक्ट करें।

जीवन प्रमाण सर्विस के तहत “General Life Certificate” के टैब पर क्लिक करें।

यहां पर Pension Authentication tab में आपका आधार नंबर और मोबाइल नंबर दिखेगा।

दोनों चीजें सही हैं तो generate OTP के बटन पर क्लिक करें।

अपने मोबाइल पर आए OTP नंबर को निर्धारित जगह पर भरें और सबमिट करें।

अपने बायोमेट्रिक डिवाइस की मदद से अपना फिंगरप्रिंट स्कैन करें फिंगरप्रिंट मिलने के साथ ही Digital Life Certificate तैयार हो जाएगा।

Advertisements

सर्टिफिकेट देखने के लिए View Certificate पर ​क्लिक करें. आधार नम्बर की मदद से इसे देखा जा सकता है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements