क्या करें जब फट या फिर घूम जाये फ़ास्टैग, जानें कैसे प्राप्त कर सकते हैं दोबारा

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

क्या करें जब फट या फिर घूम जाये फ़ास्टैग, जानें कैसे प्राप्त कर सकते हैं दोबारा


देशभर में सभी गाड़ियों पर फास्टैग लगाना जरूरी हो गया है। फास्‍टैग को गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगाना होता है। इसे लगाने के बाद टोल प्लाजा से गुजरने पर वहां लगे कैमरे इसे स्‍कैन कर लेते हैं। इसके बाद टोल की रकम आपके अकाउंट से अपने आप कट जाएगी।

ये प्रक्रिया चंद सेकंड में पूरी हो जाती है। पर अब लोगों को FAStag से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। जैसे FASTag खो जाए, FAStag खराब हो जाए और फट जाने पर क्या करें?

FAStag खराब या फिर चोरी होने की स्थिति में e-Wallet में रखे पैसे सुरक्षित रहेंगे या नहीं? दोबारा FAStag लेने के लिए क्या करना होगा और इस पर कितना खर्च आएगा?

फास्टैग खो जाए या खराब हो जाए तो क्या करें?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, एक वाहन पर सिर्फ एक बार फास्टैग जारी किया जाता है। इसमें व्हीकल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), टैग आईडी समेत दूसरे डिटेल्स भरे होते हैं। अगर फास्टैग डैमेज हो जाए तो इसे आसानी से बदला जा सकता है, सिर्फ पुरानी डिटेल देकर फिर से फास्टैग को इश्यू करवाया जा सकता है।

खो जाए फास्टैग तो क्या होगा?

गाड़ी चोरी होने ही स्थिति में बैंकों की हेल्पलाइन पर फोन करके फॉस्टैग को ब्लॉक किया जा सकता है। कार का शीशा टूटने पर फास्टैग खराब हो जाता है। ऐसी स्थिति में Fastag कहीं भी बदला जा सकता है। बैंक या फिर फास्टैग सेंटर में जाकर अपनी गाड़ी की RC और दूसरे डॉक्यूमेंट दिखाने पर फास्टैग रीइश्यू हो जाएगा। इसके लिए अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा।

दोबारा कैसे मिलेगा फास्टैग?

अगर आपका फास्टैग खराब हो गया है, फट गया है या फिर खो गया है तो आप घर बैठे बदल सकते हैं। आप Paytm के जरिए नया फास्टैग जारी करवा सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए चार्ज वसूला जाता है। ऐप के माध्यम से गाड़ी का RC और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देकर दोबारा फास्टैग मंगवा सकते हैं।

कब तक वैलिड रहेगा फास्टैग?

फास्टैग में जमा राशि की वैलिडिटी अनलिमिटेड होती है। कभी भी फास्टैग बदलना पड़े तो पैसे नए फास्टैग में ट्रांसफर हो जाएंगे। फास्‍टैग को My FASTag ऐप या नेटबैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI, पेटीएम और दूसरे तरीकों से रिचार्ज किया जा सकता है।

FASTag अकाउंट

Advertisements

पहली बार फास्टैग के लिए अप्लाई करने पर एक FASTag अकाउंट जेनरेट होता है, जो हमेशा के लिए होता है। इस FASTag खाते को ऑनलाइन या FASTag ऐप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। इसलिए कभी भी फास्टैग बदलने पर पुराने अकाउंट के डिटेल को वैरीफाई कर नया फास्टैग जारी कर दिया जाता है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements